एक्सप्लोरर

Meerut News: करोड़पति दारोगा धर्मेन्द्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज, आलीशान फॉर्म हाउस को लेकर रहे थे सुर्खियों में

Meerut News: मेरठ में दो साल पहले आलीशान फॉर्म हाउस बनाकर सुर्खियों में आए करोड़पति दरोगा धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जानिए ये पूरा मामला क्या है.

Meerut News: मेरठ की हस्तिनापुर सेंच्युरी में दो साल पहले आलीशान फॉर्म हाउस बनाकर सुर्खियों में आए करोड़पति दरोगा धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मेरठ के मेडिकल थाने में उनके खिलाफ ये मुकदमा दर्ज किया गया. दरोगा धर्मेन्द्र सिंह इन दिनों लखनऊ में तैनात हैं. आईजी मेरठ प्रवीण कुमार का कहना है कि इस मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
 
भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज
दरअसल, ये मामला दो साल पुराना है जब हस्तिनापुर की सेंचुरी में धर्मेंद्र सिंह ने आलीशान फॉर्म हाउस बनवाया था. एंटी करप्शन टीम ने दो साल तक इस मामले की गहन जांच की जिसमें आरोपी दरोगा की संपत्ति आय से 143 गुना अधिक मिली है. इसके अलावा कई और महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आई हैं जिसके तहत हस्तिनापुर सेंच्युरी में पक्के निर्माण की इजाजत ही नहीं है लेकिन हस्तिनापुर थानाध्यक्ष रहते हुए धर्मेंद्र सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग किया और पक्का निर्माण कर फार्म हाउस बना दिया. जांच में फार्म हाउस की जमीन दरोगा की पत्नी के नाम निकली है इसके अलावा कई और जगह भी दरोगा ने करोड़ों की संपत्ति खरीदी है, इसकी भी जांच चल रही है. 
 
पहले भी लगे हैं कई आरोप
इससे पहले साल 2020 में दरोगा धर्मेंद्र सिंह के शास्त्रीनगर फ्लैट में बिजली चोरी भी पकड़ी गई थी. अलीगढ़ में रहने के दौरान भी उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे. हस्तिनापुर में फार्म हाउस बनाने और मामला उजागर होने के बाद से ही दरोगा धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ एंटी करप्शन जांच चल रही थी. जो अब जाकर पूरी हुई है. इसके बाद शासन से अनुमति मांगी गई और धर्मेन्द्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. वहीं इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने कहा कि इस मामले की सक्षम स्तर से होगी और दोषी बख्शा नहीं जाएगा. दरोगा के खिलाफ डीजी ऑफिस में शिकायत हुई थी मैंने भी इसकी जांच कराई थी जिसके बाद जांच रेफर कर दी गई थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget