एक्सप्लोरर

नोएडा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों में मूक-बधिर बच्ची भी शामिल, जमाती के संपर्क में थे बच्ची के ताऊ-ताई

नोएडा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों में मूक-बधिर बच्ची भी शामिल है। बताया जा रहाहै कि उसके ताऊ-ताई जमाती के संपर्क में थे और भी कोरोना संक्रमित थे। इस बीच नोएडा के डीएम ने ट्वीट कर लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है। साथ ही, कोविड-19 का ताजा आंकड़ा भी जारी किया है।

नोएडा, बलराम पांडेय। गौतम बुद्ध नगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। झुग्गी बस्ती और गांवों से मिले 03 नए मरीजों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमितों में एक बच्ची मूक-बधिर भी शामिल है। जमाती के संपर्क में आने से उसके ताऊ और ताई पहले ही संक्रमित पाए गए थे। इसके साथ ही, जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 129 पर पहुंच गया है। वहीं, राहत की खबर ये है कि जिले में अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है और ठीक होने का अनुपात बहुत बेहतर है।

वहीं, एक ही दिन में 12 मरीजों ने कोरोना को परास्त कर हौसला भी दिया है। स्वस्थ होने वाले मरीजों में 08 का ग्रेटर नोएडा के जिम्स और 04 का इलाज नोएडा के अस्पताल में चल रहा था। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की आई कुल 92 रिपोर्ट में 3 पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में दो बच्चियां शामिल हैं। इनमें एक एच्छर गांव की रहने वाली 9 साल की मूक बधिर बच्ची है, जिसे गलगोटिया हॉस्टल में बने क्वारंटाइन सेंटर में  रखा गया था। उसके पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे शारदा अस्पताल भेजा गया है। मूक बधिर बच्ची में कोरोना संक्रमण का जिले में यह पहला मामला बताया जा रहा है। बच्ची के ताऊ व ताई भी कोरोना संक्रमित हैं। उनका इलाज पहले से ही शारदा अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि वो जमात के संपर्क में आने से संक्रमित हुए थे। बीते दिनों जमात के कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने की जानकारी मिलने पर ग्रेटर नोएडा के एच्छर गांव के करीब 60 लोगों को गलगोटिया हॉस्टल में बने क्वारंटाइन सेंटर में 14 अप्रैल को भेजा गया था। उनमें से पूर्व में एक दंपत्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अब 9 साल की मूक बधिर बच्ची में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बच्ची पूर्व में कोरोना संक्रमित पाए गए दंपत्ति की भतीजी है। बच्ची के माता पिता भी गलगोटिया हॉस्टल में क्वारंटाइन हैं।

  • कोरोना के तीन नए पॉजिटिव मरीजों में एक मूक-बधिर बच्ची
  • जमाती के संपर्क में आने से संक्रमित हुए थे बच्ची के ताऊ-ताई
  • झुग्गी बस्ती और गांवों से मरीजों के मिलने से प्रशासन चिंतित

सेक्टर-08 निवासी 10 साल की बच्ची निकली संक्रमित

कोरोना पॉजिटिव 10 साल की दूसरी लड़की नोएडा के सेक्टर-08 की झुग्गी बस्ती की रहने वाली है। इस बच्ची के परिजन भी पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका इलाज चल रहा है। तीसरा पॉजिटिव पेशेंट ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव का रहने वाला 32 साल का युवक है। जानकारी के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर में रविवार को तीन मरीजों के अलावा दो और लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है, लेकिन दोनों गाजियाबाद के निवासी हैं, इसलिए उन्हें यहां के आंकड़ों में नहीं जोड़ा गया है। इसकी सूचना गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को दे दी गई है। इन दोनों संक्रमित मरीजों में एक महिला का नोएडा के सलारपुर से संबंध होने की खबर है। जबकि दूसरी महिला नोएडा से सटे गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी की रहने वाली है।

नोएडा के डीएम का ट्वीट, अफवाह न फैलाएं

इस बीच नोएडा के डीएम सुहास एल. वाई ने ट्वीट कर लोगों से अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'आज (सोमवार) का कोविड रिजल्ट में 14 पॉजिटिव केस हैं, जबकि 172 नेगेटिव हैं। 71 ठीक हो चुके हैं। कोविड की वजह से कोई मौत नहीं हुई है। कृपया अफवाह न फैलाएं। उपाय किए जा रहे हैं: अस्पतालों में अतिरिक्त सावधानी, GIMS और WHO की टीमें गैर-कोविद रोगी प्रबंधन में अन्य अस्पतालों को प्रशिक्षित कर रही हैं। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग हो रही है। हॉटस्पॉट्स में सख्ती से सीलिंग का काम किया जा रहा है।'

यह भी पढ़ें:

बरेली में Coronavirus की फिर हुई वापसी, झोलाछाप डॉक्टर निकला संक्रमित; इसलिए बंद करना पड़ा DM आवास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget