एक्सप्लोरर

Prayagraj: कोविड हॉस्पिटल में पानी को तरसते कोरोना के मरीजों का हंगामा, भाग खड़े हुए कर्मचारी

प्रयागराज के कोविड हॉस्पिटल में पानी को तरसते कोरोना के मरीजों ने जमकर हंगामा किया. उनका आरोप है कि उन्हें ढंग का खाना मिल रहा है और न ही पीने का पानी. मरीजों का हंगामा देख, हॉस्पिटल कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए.

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन: संगम नगरी प्रयागराज के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना के मरीजों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया. घंटों पानी नहीं मिलने से नाराज मरीज हॉस्पिटल से बाहर आ गए और उन्होंने देर तक शोर-शराबा किया. मरीजों ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए वहां मौजूद कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई. कोरोना से पीड़ित मरीजों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में इलाज के नाम पर उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही है. उन्हें न तो ढंग का खाना मिल रहा है और न ही पीने का पानी. वो इस भीषण गर्मी में सुबह से प्यासे हैं, लेकिन बार -बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें एक बूंद पानी तक नहीं मिल रहा है. ज्यादातर मरीजों के बिल्डिंग से बाहर आकर कैंपस में हंगामा करने से हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया. मरीजों के तेवर देखकर वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ व कर्मचारी किनारे हो लिए. अब इनके हंगाके का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

ये तस्वीर प्रयागराज में कोविड- 19 के लेवल वन हॉस्पिटल की है. ये हॉस्पिटल शहर से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर कोटवा बनी इलाके में है. मरीजों का ये हंगामा गुरुवार दोपहर करीब एक बजे का है. 30 बेड के इस कोरोना हॉस्पिटल में प्रयागराज के साथ ही आसपास के कई दूसरे जिलों के मरीजों को भी रखा जाता है. आरोप है कि पिछले कई दिनों से यहां पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो रही हैं. पानी नहीं मिलने से इस भीषण गर्मी में मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पानी सप्लाई करने वाली मोटर बुधवार रात से पूरी तरह ठप्प पड़ी है. मरीज आज बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने लगे, तो भी सरकारी अमला आंख पर पट्टी बांधे बैठा रहा. इस पर कोरोना पीड़ित मरीजों के सब्र का बांध टूट गया और वो बिल्डिंग से बाहर आकर हंगामा करने लगे. सीएमओ डॉक्टर जीएस बाजपेई समेत दूसरे अफसरों ने इस हंगामे की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि पानी सप्लाई की मोटर खराब थी, जिसे बदलवाकर ठीक कर दिया गया है. इतना ही नहीं, अब सभी मरीजों को एक-एक सुराही भी दे दी गई है.

Prayagraj-covid-hospital

सीएमओ के मुताबिक, तस्वीर में नजर आ रहे लुंगी और बनियान पहने 65 साल के बुजुर्ग का नाम अशोक पांडेय है. इनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हैं. इन्होंने पहले खुद को दूसरे अस्पताल शिफ्ट किए जाने की अपील की. इन्हें शिफ्ट किया जाने लगा तो ये पत्नी को भी साथ ले जाने की ज़िद पर अड़ गए. इस बारे में जब रोका गया तो इन्होंने दूसरे मरीजों को भड़काकर हंगामा कराया और उसका वीडियो वायरल कर दिया. उनके मुताबिक, यहां रखे गए कोरोना के मरीज शांत रहें, इसके लिए इन्हें अब शुक्रवार से योग व ध्यान कराया जाएगा. बहरहाल, प्रयागराज के कोविड हॉस्पिटल में पानी न मिलने पर कोरोना मरीजों के हंगामे का यह वीडियो सरकारी दावों की पोल खोल रहा है.

यह भी पढ़ें:

प्रवासी मजदूरों को लेकर मायावती का हमला, कहा- सरकारों को चिंता नहीं है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget