एक्सप्लोरर

Coronavirus in UP आगरा में कोरोना से पांचवीं मौत, यूपी में संक्रमण से अबतक 13 की जान गई, प्रदेश में मरीजों की संख्या 773 पहुंची

कोरोना वायरस का संक्रमण आगरा शहर को तेजी से अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है। गुरुवार को यहां कोरोना के चलते पांचवीं मौत हो गयी। यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या 773 तक पहुं गयी है

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 21 नये पॉजिटिव केस सामने आये हैं। केजीएमयू ने गुरुवार को ये रिपोर्ट जारी की। इसके तहत 929 सैंपल्स की जांच की गयी थी। इनमें तीन लखनऊ से हैं। जानकारी के मुताबिक दो मामले सदर के व एक नजीराबाद के नया गांव से कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। 18 मरीज आगरा के हैं। सभी एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। आइसोलेशन वार्ड में सभी का इलाज जारी है। राजधानी लखनऊ में अब मरीजों की संख्या 78 तक पहुंच गयी है। यूपी में कुल मरीजों की संख्या 773 तक पहुंच गयी है। इनमें 440 जमाती या उनके संपर्क में आये लोग हैं। कल शाम से 46 नये पॉजिटिव केस सामने आये हैं। प्रदेश में कोरोना से 13 की जान जा चुकी है।

आगरा में नहीं सुधरे हालात आगरा में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में जिला प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या ने शहर वासियों की चिंता बढ़ा दी है। आगरा में बुधवार यानि 15 अप्रैल को 19 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये थे। इस तरह आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 167 तक पहुंच गयी है। इनमें पारस अस्पताल से 24 लोगों में कोरोना संक्रमण फैल है। इसके अलावा फ़तेहपुर सीकरी में कोरोना संक्रमित की संख्या 23 हो गयी है। डॉ मित्तल और उनके संपर्क में आये 5 लोग कोरोना संक्रमित हुए। कोरोना पॉजिटिव जमातियों की संख्या 70 से ज्यादा है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने आगरा में 2989 सैंपल लिए हैं।

आगरा में गुरुवार को कोरोना से पांचवीं मौत हुई है। 65 वर्षीय मृतक का नाम सलीम अहमद है। अबतक मिली जानकारी के मुताबिक सलीम अहमद नई बस्ती, धूलियागंज थाना छत्ता का निवासी था। सलीम को किडनी, रीनल फेलियर और उक्त रक्तचाप की तकलीफ है। उसे 10 अप्रैल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

कानपुर में कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं।  बीते 24 घंटो में तीन संदिग्ध मरीजो की मौत हुई है। अबतक शहर में कुल पॉजिटिव केस 23 हो गये हैं। इनमें से 21 एक्टिव केस हैं। एक व्यक्ति ठीक हो कर डिस्चार्ज किया गया है। एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने जानकारी देते हुये कहा कि कोरोना पॉजिटिव मृतक के संपर्क में आने से 50 वर्षीय महिला और 12 वर्षीय छात्रा को कोरोना संक्रमण हुआ है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो
Varanasi News: शिक्षकों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री योगी इस योजना के तहत पोर्टल करेंगे शुरूआत
वाराणसी: शिक्षकों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री योगी इस योजना के तहत पोर्टल करेंगे शुरूआत
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget