एक्सप्लोरर

Ramnavmi 2020: काशी में मुस्लिम महिलाओं ने किया भगवान राम का पूजन, कहा- जल्द खत्म होगा कोरोना संकट

रामनवमी के अवसर पर वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की पूजा और साथ ही तब्लीगी जमात में शामिल लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा।

वाराणसी, नितीश कुमार पाण्डेय। रामनवमी के अवसर पर पिछले 14 वर्षों से एकता का संदेश देते हुए मुस्लिम महिलाएं भगवान श्रीराम की आरती करती आ रही हैं। आज रामनवमी है और वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी। रामनवमी के अवसर पर इन महिलाओं ने भगवान श्रीराम से कोरोना के प्रभाव को दूर करने के साथ-साथ तब्लीगी जमात में शामिल लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा।

सुभाष भवन, इंद्रेश नगर, लमही के सभागार में सामाजिक दूरी बनाते हुए चार मुस्लिम महिलाएं नेशनल सदर नाजनीन अंसारी की सदारत में भगवान श्रीराम की आरती करने के लिए पहुंची। किसी के हाथ में आरती की थाली थी, किसी ने लोहबान जलाया और किसी ने कपूर। सभी ने मुंह पर मास्क लगाया और आरती के साथ ही कोरोना से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी किया।

Ramnavmi 2020: काशी में मुस्लिम महिलाओं ने किया भगवान राम का पूजन, कहा- जल्द खत्म होगा कोरोना संकट

देश में लगातार कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए महिलाओं ने भगवान श्रीराम से इस संकट को दूर करने की प्रार्थना की। इस बार जब कोरोना का संकट है तो मुस्लिम महिलाओं ने खास इस संकट को दूर करने के लिए भगवान राम की आरती की।

रामनवमी के अवसर पर मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि तब्लीगी जमात के कट्टरपंथी मौलानाओं ने पूरे देश को संकट में डालने का पाप किया है। इस पाप से भगवान राम ही मुक्ति दिला सकते हैं। भगवान राम का नाम ही अधर्म और संकट से मुक्ति का नाम है। आरती में नाजनीन अंसारी के अलावा नजमा परवीन, नगीना बानो, तबस्सुम, नाजमा बानो ने भाग लिया।

Ramnavmi 2020: काशी में मुस्लिम महिलाओं ने किया भगवान राम का पूजन, कहा- जल्द खत्म होगा कोरोना संकट

महिलाओं ने उर्दू में लिखी श्रीराम आरती गाई और हनुमान चालीसा का पाठ कर इस भयानक संकट से मुक्त कराने के लिए प्रार्थना की। महिलाओं का यह मानना है कि भगवान राम के धरती पर अवतार लेने के दिन अर्थात रामनवमी के दिन से ही कोरोना का संकट कम होगा और जल्द ही खत्म हो जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि सामाजिक दूरी बनाई जाए और लोग घरों में ही रहें।

आपको बता दें कि मुस्लिम महिला फाउंडेशन की मुस्लिम महिलाएं हर साल रामनवमी के अवसर पर भगवान श्री राम की आरती उतारती हैं और इस बार भी मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम को अपना पूर्वज बताया इसके साथ सभी से भगवान श्रीराम के पद चिन्हों पर चलने की अपील की।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget