एक्सप्लोरर

Coronavirus कोरोना वायरस के भय से युवक ने हापुड़ में जान दी.....हफ्ते भर से कमरे में था बंद

एक तरफ सरकार कोरोना से बचाव के लिये लोगों को जागरुक कर रही है...और इस बीच हापुड़ में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है

हापुड़, एबीपी गंगा। कोरोना को लेकर लोगों के मन में डर किस हद तक घर कर सकता है, ये हापुड़ की एक घटना से सामने आया। यहां एक शख्स ने कोरोना संक्रमण होने की शंका होने के चलते सुसाइड कर लिया। युवक ने धारदार हथियार से गर्दन व हाथ काटकर अपनी जान दे दी। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस सहित स्वास्थ विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घर को सीलबंद किया, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

बागपत निवासी सुनील पिलखुवा में रहकर सैलून का काम करता था। कुछ दिन पहले बुखार होने पर खुद को घर में बंद कर लिया था। परिवार वालों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को खबर नहीं दी थी। कोरोना वायरस के संक्रमण से घबराकर युवक ने आत्महत्या कर ली।

आपको बता दें कि हापुड़ जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले सुनील जो कि सैलून का काम करता था, कुछ दिनों से बीमार चल रहा था जिसने अपने आपको कोरोना वायरस के डर से घर के अंदर ही बंद कर रखा था, ना वह अपने परिवार के किसी सदस्य से मिलता था और ना ही घर से बाहर निकलता था। परिजनों ने भी स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना नहीं दी थी। आज सुबह युवक ने धारदार वस्तु से अपना गला और हाथ की नसें काटकर आत्महत्या कर ली और एक सुसाइड नोट उसके घर से बरामद हुआ है।

सुसाइड नोट के अनुसार उसने कोरोना के डर से आत्महत्या कर रहा है और अपने भाइयों से कहा है कि मेरे बच्चों और मेरी मां का ख्याल रखना। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेखा शर्मा ने फोन पर बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और उसके जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा जा रहा है, यदि वह कोरोना पॉजिटिव निकलता है तो उसके घर और उसके आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जाएगा। आपको बता दें कि पीड़ित युवक पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहा था लेकिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से अनदेखी के कारण अंत में उस युवक को आत्महत्या करनी पड़ी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget