एक्सप्लोरर

आगरा: सेंट्रल जेल कोरोना वायरस का बना नया ठिकाना...10 मरीज मिलने के बाद 100 कैदी क्वारंटीन

आगरा में कोरोना वायरस अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। अब ये संक्रमण सेंट्रल जेल तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन एहतियातन सभी कैदियों का स्वास्थय परीक्षण करवा रहा है

आगरा, नितिन उपाध्याय। आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे बुरे दौर में पहुंच गया है। पारस अस्पताल, एसएन मेडिकल कॉलेज से इस घातक संक्रमण का फैलना ऐसा शुरू हुआ जो अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आगरा की सेंट्रल जेल कोरोना वायरस का नया ठिकाना बनती जा रही है। यहां बुधवार को 10 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले। फिलहाल 100 कैदियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। दरअसल, सेंट्रल जेल में निरुद्ध सजायाफ्ता कैदी की 9 मई को कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी।

झांसी का रहने वाला था जेल में मृत कैदी

डीआईजी जेल लव कुमार ने बताया कि झांसी का रहने वाला वीरेंद्र नाम का कैदी दिसंबर 2019 में हत्या के प्रकरण में सजा मिलने के बाद उसे आगरा सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। हाई ब्लड प्रेशर व फेफड़े की बीमारी के चलते उसकी तबियत बिगड़ने पर 3 मई को सरोजनी नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी कोरोना जांच हुई तो वह पॉजिटिव पाया गया। लेकिन 9 मई को उसकी मौत हो गई।

जेल प्रशासनने कैदी के अंतिम संस्कार के लिए उसकेबेटे से बात की थी। लेकिन, वह लॉकडाउन के चलते नहीं पहुंच सका था। जेल प्रशासन ने उसका अंतिम संस्कार कराया था। इसके बाद जेल के 14 कैदियों व 13 स्टॉफ का कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें से 10 कैदी पॉजिटिव मिले हैं। अब 100 कैदियों को क्वारैंटाइन किया गया है।

जेल प्रशासन ने फैसला लिया है कि संपर्क में आने वाले 100 से ज्यादा कैदियों और जेल कर्मचारियों की सैंपलिंग करायी जाएगी। जेल प्रशासन ने जेल के भीतर अलर्टनेस को बढ़ाने जा रहा है। इसके अलावा सभी संपर्क में आने वाले कैदी जेल में ही क्वारंटीन होंगे।

जिला कारागार में 410 कैदी हैं, जबकि जेल में 122 कैदियों को ही रखने की क्षमता है। जेल प्रशासन द्वारा कैदियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। इसके लिए जेल में बंद कैदियों के उनके परिजनों से होने वाली मुलाकात बंद करा दी गई है। बाहर से आने वाले कैदियों को नहीं लिया जा रहा है।

सावधानी के लिये कैदियों की पेशी के लिए कोर्ट नहीं ले जाया जा रहा है, बल्कि उनकी पेशी सीधे वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जा रही है। जेल प्रशासन द्वारा कैदियों की सुरक्षा के लिए जेल में बैरकों को रोजाना सुबह व शाम सैनिटाइज कराया जा रहा है। चिकित्सकों की टीम द्वारा कैदियों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है और जो नए कैदी जेल में पहुंच रहे हैं, उन्हें चिकित्सकों की टीम की देखरेख में 14 दिन तक अलग से क्वारंटीन कराया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget