एक्सप्लोरर

Coronavirus Effect: यूपी बोर्ड की कॉपियां भी नहीं होंगी चेक, रिजल्ट में होगी देरी

कोरोना की वजह से यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन भी दो अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। जिस वजह से इस बार बोर्ड के रिजल्ट में भी देरी होगी। अब कॉपियों की चेकिंग 3 अप्रैल से शुरू होगी।

लखनऊ, एबीपी गंगा। कोरोना का प्रकोप स्वास्थ्य से लेकर रोजगार, कारोबार और पढ़ाई-लिखाई तक फैला चुका है। यूपी में दो अप्रैल तक सभी-स्कूल कॉलेज बंद होने के बाद अब कोरोना का असर बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन पर भी पड़ गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन भी स्थगित कर दिया गया है। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने निर्देश में कहा कि यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन दो अप्रैल तक रोका जा रहा है। कोरोना के खौफ से शिक्षक लगातार मूल्यांकन का विरोध कर रहे थे।

अब 3 अप्रैल से शुरू होगा मूल्यांकन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के इस फैसले के बाद हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब 3 अप्रैल से शुरू होगा। अब मूल्यांकन पर रोक के चलते परीक्षा का रिजल्ट भी पूर्व निर्धारित समय पर जारी नहीं हो सकेगा।

16 मार्च से शुरू होना था मूल्यांकन 

बता दें कि 16 मार्च से प्रदेश भर के 275 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ था। जहां 1.47 लाख परीक्षक तैनात किए गए थे। मूल्यांकन का कार्य 25 मार्च तक चलना था। कोरोना की वजह से राजकीय व एडेड माध्यमिक कालेजों के शिक्षक पहले से ही मूल्याकंन का कार्य स्थगित करनी की मांग कर रहे थे। कोरोना के प्रकोप के चलते पहले प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेज को 22 मार्च तक बंद करने की घोषणा की थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर दो अप्रैल कर दिया गया है।

अब बोर्ड के रिजल्ट में भी होगी देरी

कोरोना के डर की वजह से मूल्यांकन केंद्रों पर अपेक्षित परीक्षक भी नहीं पहुंच रहे थे। साथ ही, इसके दुष्प्रभाव से बचाने के लिए जारी गाइड लाइन्स का भी कई जिलों में सही से पालन नहीं किया जा रहा था। जिसके बाद डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने ये बुधवार को मूल्यांकन को दो अप्रैल तक स्थगित करने का निर्णय लिया। जिसे बाद प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने देर रात बोर्ड सचिव को मूल्यांकन कार्य रोकने का आदेश जारी किया। मूल्यांकन स्थगित करने बाद अब बोर्ड का रिजल्ट भी 24 अप्रैल को आना मुमकिन नहीं है। पहले परीक्षा का परिणाम 24 अप्रैल को घोषित होने वाला था।

कोरोना का कहर

  • कोरोना की वजह से सभी बोर्डों के स्कूल दो अप्रैल तक बंद रहने का निर्देश जारी किया गया है। इसमें सभी CBSE, ICSE व अन्य बोर्ड के स्कूल शामिल हैं।
  • CBSE और ICSE बोर्ड की परीक्षाओं को छोड़कर सभी अन्य परीक्षाओं को भी दो अप्रैल तक स्थित कर दिया गया है।
  • संस्कृत बोर्ड की भी सभी परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित।
यह भी पढ़ें: नोएडा में 26 साल के युवक को कोरोना पॉजिटिव,अबतक 4 मरीज सामने आये Coronavirus मेरठ में कोरोना के दो संदिग्ध मरीज...जांच के लिये सैंपल दिल्ली भेजे गये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget