एक्सप्लोरर

Coronavirus: अब 15 दिन बाद ही करा पाएंगे दूसरा रसोई गैस सिलेंडर बुक, घबराहट में न उठाएं ये कदम

Coronavirus: अब 15 दिन बाद ही करा पाएंगे दूसरा रसोई गैस सिलेंडर बुक। लॉकडाउन की वजह से घबराहट में लोग गैस सिलेंडर बुक करने लगे हैं, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने लोगों से ऐसा न करने की अपील की है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया संकट से जूझ रही है। कोरोना के संक्रमण की साइकिल को तोड़ने के लिए भारत में भी 21 दिन का लॉकडाउन है, जो 14 अप्रैल तक रहेगा। इस बीच रसोई गैस की सप्लाई को लेकर कई लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। इसी घबराहट में लोग गैस सिलेंडर की बुकिंग करने लगे हैं। हालांकि, सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने लोगों से अपील की है कि वो घबराए नहीं और इस दौरान 'पैनिक बुकिंग' बिल्कुल न करें।

15 दिन से पहले नहीं करा सकेंगे गैस सिलेंडर बुकिंग

इस बीच पैनिक बुकिंग की समस्या को रोकने के लिए आईओसी ने फैसला लिया कि अब 15 दिनों से पहले ग्राहक रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं करा सकेंगे। इसपर आईओसी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने एक भी वीडियो भी जारी करते हुए लोगों को आश्वस्त किया है कि देश में रसोई गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं, गैस सिलेंडरों की सप्लाई सामान्य बनाए रखने के लिए इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने अपने प्लांट पूरी क्षमता के साथ चलाने के निर्देश जारी किए हैं।

घबराहट में न कराएं सिलेंडर बुकिंग

संजीव सिंह का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान गैस सिलेंडर वितरण की व्यवस्था भी सामान्य बनाए रखना है, लेकिन घबराहट की वजह से लोग ज्यादा सिलेंडर बुक करा रहे हैं। जिस वजह से कंपनियों ने बुकिंग सिस्टम में थोड़ा बदलाव किया है। जिसके तहत अब दूसरे सिलेंडर की बुकिंग ग्राहक कम से कम 15 दिन के बाद ही कर सकेंगे।

देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक

उन्होंने बताया कि दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता देश भारत है। उन्होंने बताया कि अगर भारत में लॉकडाउन की अवधि तीन सप्ताह से भी आगे बढ़ जाए, तब भी देश के पास पर्याप्त स्टॉक में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) है। इस दौरान सभी प्लांट्स और सप्लाई स्थान चालू हैं। ऐसे में ग्राहकों को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। इसलिए न ही उन्हें घबराकर एलपीजी की बुकिंग करानी चाहिए और न ही कुछ भी स्टॉक करना चाहिए।

देश में 21 दिन का स्टॉक

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, जिस दिन पीएम ने ये घोषणा की थी, उसी दिन आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह के पिता का निधन हुआ था। इसके बावजूद ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वो 24 घंटे के भीतर ही काम पर लौट आए थे।

यह भी पढ़ें:

मौत के असल आंकड़े छिपा रहा है चीन....वुहान में 3 हजार नहीं 42 हजार मौतें हुईं ! Lockdown in India देश में लॉक डाउन का दौर खत्म होगा या नहीं....सरकार ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget