एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 के पार हुई, पहली बार बागेश्वर में मिले दो केस

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है. पहली बार बागेश्वर में कोरोना संक्रमित दो मरीज मिले हैं.

देहरादून: उत्तराखंड कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 111 पहुंच गई है. कुमाऊं में कोरोना का विस्फोट देखने को मिला है. जहा मंगलवार को सात नए पाॅजिटिव केस मिले है. पौड़ी में एक, ऊधमसिंह नगर में एक और नैनीताल में पांच मरीज मिले हैं. पहली बार बागेश्वर जिले में कोरोना के दो मामले सामने आए हैं.

ऊधम सिंह नगर में तीन नए केस

वहीं, ऊधम सिंह नगर जिले में मंगलवार को तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले. किच्छा के बंडिया में एक ही घर के दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. कुछ दिन पहले युवक नोएडा से किच्छा आया था. युवक को होम क्वारंटाइन किया गया थाा. बीते चार दिन पहले युवक की कोविड-19 की जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद स्वास्थ विभाग ने उसके घर के लोगों के भी सैंपल लिए. जिसमें अब उसकी बहन और भाई की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. वहीं, बाजपुर के बन्नाखेड़ा में मुंबई से लौटे एक युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया. जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है, जिसमें 5 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं.

बागेश्वर में पहली बार मिले दो केस

वहीं, बागेश्वर जिले में पहली बार कोरोना पॉजिटिव दो केस मिले हैं. दोनों संक्रमित देहरादून से आए थे. अब उनकी ट्रेवेल हिस्ट्री खंगाली जा रही है. जिले में पहली बार कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.

गौरतलब है कि उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में अबतक कोरोना संक्रमित 38 केस सामने आ चुके हैं. इनमें 16 केस नैनीताल जिले में, यूएस नगर में 20 मरीज और दो अल्मोड़ा जिले मे मिले हैं. 14 मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं, जिन्हें घर भेजा जा चुका है. एसटीएच में कोरोना संक्रमित 22 मरीज भर्ती हैं. इनमें नैनीताल जिले के सात और ऊधमसिंह नगर के 15 मरीज हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें:

Lockdown 4: लखनऊ के लिए दिशा-निर्देश जारी, लेफ्ट-राइट फार्मूले पर खुलेंगी दुकानें;सैलून भी खुलेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget