एक्सप्लोरर

Uttarakhand: चमोली के इस गांव में कोरोना संक्रमण का खतरा, भगवान भरोसे हैं ग्रामीण, पढ़ें ये खास रिपोर्ट

उत्तराखंड के चमोली जिले की इस गांव में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है. इस गांव में न टेस्टिंग ही सही ढंग से की जा रही है और न ही एंबुलेंस की सुविधा ही है. गांववाले बताते हैं कि प्रशासन को कई बार बताया गया लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है.

चमोली: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बसे गांव में कोरोना के इस काल में खास सुविधाएं नहीं पहुंच पा रही है. एबीपी न्यूज़ लगातार गांव से ग्राउंड रिपोर्ट दिखा रहा है. अब एबीपी न्यूज़ की टीम चमोली के गौणा गांव में पहुंची. करीब 1500 की आबादी वाले इस गांव में सिर्फ 150 लोगों के टेस्ट किए गए. जिनमें से 13 लोग पॉजिटिव आए. गांव के लोगों का कहना है कि, ये टेस्ट भी तब किए गए जब प्रशासन को बार बार कहा गया और ये बताया गया कि गांव के लोगों में कोरोना के लक्षण देखे जा रहे हैं, तब जाकर प्रशासन जागा और टेस्ट करवाए गए. जिनमें 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए.

कन्टेन्मेंट जोन घोषित किया गया

गांव के प्रधान नरेंद्र सिंह बताते हैं कि, यहां टेस्टिंग की समस्या है. टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं. गांव के लोगों में बुखार, गला दर्द और खांसी की समस्या बनी हुई है. वहीं, दूसरी तरफ,  13 लोगों के संक्रमित पाये जाने के बाद इसके बाद गांव को कन्टेन्मेंट जोन घोषित किया गया. ऐसे कुछ पोस्टर गांव में जगह जगह पर लगाए गए हैं. जिनमें लिखा है कि जो भी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वो होम आइसोलेशन में रहे और लिखे गए नियमों का पालन करें. गांव के लोगों का कहना है कि, अभी भी बहुत से लोगों में कोरोना के लक्षण देखे जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई टीम नहीं भेजी जा रही है.

एक ग्रामीण के मुताबिक, जब फ़ोन किया गया तब टीम पहुंची. अभी बाकियों की रिपोर्ट नहीं आई है. बाहर के किसी आदमी को आने की इजाज़त नहीं है. नियमों का सख्त पालन करवाया जा रहा है.

गांव में कोई सुविधा नहीं है

आपको बता दें कि, गांव भी चमोली से करीब 35 किलोमीटर दूर है. गांव की सड़कें खराब हैं. एम्बुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं है. लोगों के स्वास्थ्य को लेकर कोई खास सुविधा भी इस गांव में नहीं है.

गांववालों ने बताया कि, स्वास्थ्य सुविधा बहुत नाजुक स्थिति में है. नेता कोई प्रयास नहीं कर रहे है. हम चाहते हैं कि, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाए लेकिन कई बार कहने के बाद नहीं हो पा रहा है. गुजारिश है जल्द से जल्द स्वास्थ्य शिविर लगाए ताकि जो बीमार है उनके बारे में पता चल पाए.

जिस तरह से कोरोना लगातार उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में फैल रहा है ये एक खतरे की घंटी है. प्रशासन को इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें.

Uttar Pradesh: कोरोना महामारी का कहर, तीन मंत्री समेत बीजेपी के पांच विधायक गंवा चुके हैं जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget