एक्सप्लोरर

Corona Virus in India भारत में कोरोना के 83 मामलों की पुष्टि...तिहाड़ जेल में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड

दुनियाभर में कोरोना वायलस के संक्रमण को रोकने के लिये युद्ध स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। भारत में सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है। कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिये गये हैं

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 83 मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस स्वास्थ्य आपातकाल नहीं है और इससे भयभीत होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत ने अब तक मालदीव, अमेरिका, मैडागास्कर और चीन सहित विभिन्न देशों से 1,031 लोगों को निकाला है। अधिकारियों ने बताया कि ईरान में फंसे भारतीयों को वापस लाने की कवायद शनिवार यानि आज शुरू होगी। एअर इंडिया इटली के मिलान में फंसे भारतीयों को लाने के लिए भी आज विमान भेजेगा। विमान रविवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरेगा। उन्होंने बताया कि इस बीच, जापान से लाए गए 124 और चीन से लाए गए 112 लोगों की जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए शुक्रवार से उन्हें घर भेजने का काम शुरू कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र ने कुल 37 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियों में से केवल 19 पर आवाजाही जारी रखने का फैसला किया है और भारत-बांग्लादेश के बीच ट्रेन और बसों का परिचालन 15 अप्रैल तक या उससे पहले कोई फैसला होने तक स्थगित रखने का फैसला किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित किया है। अधिकारियों ने बताया कि देशभर में 42,000 लोगों को सामुदायिक निगरानी में रखा गया है।

महाराष्ट्र में संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 19 हुई महाराष्ट्र में दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इसकी चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 19 पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो नए मामले मुंबई और अहमदनगर से सामने आए हैं।

नागपुर में सरकारी अस्पताल से भागे चार संदिग्ध नागपुर में कोरोना वायरस के चार संदिग्धों समेत पांच लोग एक सरकारी अस्ताल से भाग गए हैं। पांच संदिग्ध मरीजों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। पांचों में से एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आई थी जबकि चार की रिपोर्ट आनी बाकी थी। पांचों लोग कैंटीन में कुछ खाने के लिए गए थे जहां से वो अपने घरों के लिए भाग गए।

तिहाड़ में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड तिहाड़ जेल अधिकारियों के मुताबिक जेल में एक आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। सभी कैदियों की जांच की गई है और लक्षण प्रदर्शित नहीं किए गए हैं, नए कैदियों की जांच की जा रही है और उन्हें 3 दिनों तक अलग-अलग वार्डों में रखा जाएगा। वर्तमान में जेल में लगभग 17,500 कैदी बंद हैं।

राजस्थान में स्कूल-कॉलेज बंद राजस्थान में सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयास में 30 मार्च तक राज्य भर के सभी स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों, जिम, मूवी थिएटरों को बंद करने का निर्णय लिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget