एक्सप्लोरर

यूपी में 5 जनवरी को सभी जिलों में करोना वैक्सीन का ड्राई रन, तैयारियां तेज

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि हर जिले के 6 स्थानों में से तीन शहरी और तीन ग्रामीण जगहों पर ड्राई रन किया जाएगा.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सफलता के साथ कोरोना टीकाकरण की तैयारियों को परखने के बाद अब 5 जनवरी को राज्य के सभी 75 जिलों के 6-6 स्थानों पर वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि हर जिले के 6 स्थानों में से तीन शहरी और तीन ग्रामीण जगहों पर ड्राई रन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस ड्राई रन को खामी मुक्त बनाने के लिए राज्य के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है.

पहले चरण में 9 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका उन्होंने बताया कि राज्य में पहले चरण के दौरान नौ लाख स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होना है. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए हुए हैं. उन्होंने बताया कि इसी के तहत शनिवार को लखनऊ में कोरोना टीकाकरण की तैयारियों को परखा गया और अब 5 जनवरी को प्रदेश के सभी 75 जिलों के छह-छह स्थानों पर कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा.

प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान सफलता के साथ पूरा हो, इसके लिए राज्य के सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में उनसे कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास को सफल बनाने के इंतजाम करने को कहा गया है. इस पत्र के अनुसार, कोरोना टीकाकरण अभियान के पूर्वाभ्यास के लिए टीकाकरण करने वाली टीम को टीकाकरण स्थल पर 45 मिनट पहले यानी सुबह 9.15 बजे पहुंचने की व्यवस्था करने को कहा गया है। पूर्वाभ्यास सुबह 10 बजे शुरू होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लाभार्थी उपस्थित नहीं हो जाते.

प्रवक्ता के मुताबिक पत्र में कहा गया है कि टीकाकरण अभियान को बाधा मुक्त बनाने के लिए चुनाव की तरह ही सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त किया जाए. इसके अनुसार टीकाकरण के लिए लोग समय पर पहुंचे इसके लिए उन्हें समय से सूचित किया जाए. सेक्टर अधिकारी एक दिन पहले टीकाकरण स्थलों का निरीक्षण करें.

ये भी पढ़ें:

एक साथ दो कोरोना वैक्सीन लॉन्च कर भारत ने दुनिया में खुद को साबित किया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मकर संक्राति के आसपास प्रदेश में उपलब्ध होगा कोविड-19 का टीका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rampur Road Accident: रामपुर: ट्रक में जा घुसी अनियंत्रित कार, दर्दनाक सड़के हादसे में 4 लोगों की मौत
रामपुर: ट्रक में जा घुसी अनियंत्रित कार, दर्दनाक सड़के हादसे में 4 लोगों की मौत
'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग
'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग
हापुड़: सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
बदरीनाथ दान गड़बड़ी मामले में आज BKTC सदस्यों के बयान करेगी दर्ज एसआईटी, CCTV की भी होगी जांच
बदरीनाथ दान गड़बड़ी मामले में आज BKTC सदस्यों के बयान करेगी दर्ज एसआईटी, CCTV की भी होगी जांच

वीडियोज

June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget