एक्सप्लोरर

UP: जुलाई में पूरा होता नजर नहीं आ रहा है कोरोना वैक्सीनेशन का लक्ष्य, जानें- क्यों परेशान हैं लोग

यूपी में स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्था वैक्सीनेशन की राह में बाधा बन रही है. वैक्सीनंशन में सबसे अधिक समस्या का सामना 18 से 44 साल के लोगों को करना पड़ रहा है. 

UP Corona Vaccination Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है. एक तरफ सरकार कोविड वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने की बात कह रही है. साथ ही इसे लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्था वैक्सीनंशन की राह में बाधा बन रही है. वैक्सीनंशन में सबसे अधिक समस्या का सामना 18 से 44 साल के लोगों को करना पड़ रहा है. 

लोगों को नहीं मिल पा रही है जानकारी 
वैक्सीनेशन की पहली डोज के लिए कोविन पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. असल में जब वैक्सीनेशन शुरू हुआ तो कोविन पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग के लिए दिन और समय निर्धारित था. जैसे लोगों को पता होता था कि कोविन पोर्टल रविवार को सुबह 10 बजे खुलेगा उसके बाद सोमवार से शनिवार तक के स्लॉट बुक हो जाते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं है. सभी जिले अपने हिसाब से वैक्सीन की उपलब्धता देखते हुए पोर्टल खोलते हैं. अगर किसी को 4 दिन बाद का स्लॉट लेना है तो उसे नहीं पता होता कि इसके लिए किस दिन और कितने बजे पोर्टल खुलेगा. यानी अगर वैक्सीनेशन कराना है तो दिन भर पोर्टल चेक करते रहिए जब तक खुल ना जाए.

पूरा होता नजर नहीं आ रहा है वैक्सीनेशन का लक्ष्य
वहीं, जुलाई में सरकार ने वैक्सीनेशन का जो लक्ष्य तय किया था उसका आधा ही पूरा होता नजर आ रहा है. असल में सरकार ने जुलाई में प्रतिदिन 10 से 12 लाख वैक्सीनेशन के हिसाब से महीने में 3 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा था. लेकिन, प्रदेश को केंद्र से उतनी वैक्सीन नहीं मिल पा रही है. एक जुलाई से 23 जुलाई की रात तक प्रदेश में करीब 1 करोड़ 22 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हुआ था. विभागीय सूत्रों की मानें तो इस महीने के अंदर 25 लाख के आसपास और वैक्सीन मिलने की उम्मीद है. ऐसे में जुलाई में कुल वैक्सीनेशन लगभग ड़ेढ़ करोड़ तक पहुंचता दिख रहा है. यानी तय लक्ष्य से आधा. 

दूसरी लहर ने दिए जख्म  
बता दें कि, कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लोगों को कभी नहीं भूलने वाले जख्म दिए हैं. भयावह मंजर को याद कर लोग आज भी सहम जाते हैं. लोगों ने आंखों के सामने अपनों की सांसों को उखड़ते हुए देखा था. इस बीच हाल ही में आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर ने राहत देने वाली खबर दी थी. आईआईटी के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने गणितीय विश्लेषण 'सूत्र' के आधार पर दावा किया था कि तीसरी लहर दूसरी लहर से कम घातक होगी. उन्‍होंने तीसरी लहर के अक्टूबर-नवबंर के बीच आने की संभावना जताई थी.

ये भी पढ़ें: 

राहुल गांधी ने कहा-'मुझे यूपी का आम पसंद नहीं', सीएम योगी ने पलटवार कर कही ये बड़ी बात

पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, चोरी की बाइक बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget