एक्सप्लोरर

Noida Corona Vaccination: स्वास्थ्य मंत्री ने किया टीकाकरण का शुभारंभ, कही बड़ी बात

नोएडा में टीकाकरण के कार्य का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जाए ताकि इस महामारी से उन्हें बचाया जा सके.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के कार्य का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया. नोएडा में 18 बूथ बनाए गए हैं जिसमें प्रतिदिन 3000 लोगों के टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है. एबीपी गंगा से खास बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि महामारी से बचने का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है.  

ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण का है लक्ष्य
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने इंदिरा गांधी कला केंद्र में बने टीकाकरण बूथ का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए लाभार्थियों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना. मंत्री ने लोगों से ये भी पूछा कि उन्हें टीकाकरण में कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जाए ताकि इस महामारी से उन्हें बचाया जा सके.

दूसरे राज्यों के लोग भी लगवा सकते हैं टीका 
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहां की रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन हो रहा है और जो लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं उन्हें नजदीकी बूथ पर ही जाने के लिए निर्देशित किया जा रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा नहीं है कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ प्रदेश के लोगों का ही टीकाकरण किया जाएगा. अन्य राज्यों के लोग भी टीका लगवा सकते है बस उन्हें रजिस्टेशन कराना होगा. 

महामारी की चेन तोड़ने के प्रयास जारी हैं
एबीपी गंगा ने स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप सिंह से पूछा कि नोएडा में स्थिति काफी भयावह है. मरीजों को बेड नहीं मिल रहा है, ऑक्सीजन की किल्लत से मरीज और तीमारदार दोनों जूझ रहे हैं. लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले और महामारी से निपटने के लिए ऑक्सीजन और बेड दोनों पर्याप्त मात्रा हो. इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास लगातार जारी है लेकिन इस महामारी ने इस बार उम्मीद से ज्यादा अपना प्रकोप दिखाया है. तैयारी कर रहे हैं जल्द ही इस महामारी से निपटने के लिए सभी संसाधन मुहैया करा दिए जाएंगे. बेड की किल्लत दूर हो जाएगी. प्रदेश सरकार निरंतर ये प्रयास कर रही है कि इस महामारी की चेन को तोड़ा जाए और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाए.

महामारी से बचने के उपाय बता रहे हैं
वैक्सीनेशन को लेकर के एबीपी गंगा ने क्षेत्रीय सांसद और डॉक्टर महेश शर्मा से बात कर ये जानने की कोशिश की कि जिले में इस महामारी को लेकर वो क्या कर रहे हैं. उन्होंने कहा वो लगातार लोगों के बीच में जा रहे हैं उन्हें इस महामारी के प्रति जागरूक कर रहे हैं. ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए वो लगातार प्रयासरत हैं. गांवों का दौरा कर लोगों से बातचीत कर रहे हैं. लोगों को महामारी से बचने के उपाय बता रहे हैं. कोरोना गांवों की तरफ रुख कर चुका है लिहाजा गांव में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर की जाए इसको लेकर वो लगातार अधिकारियों से बात कर रहे हैं.

वैक्सीनेशन जरूर कराएं
वैक्सीनेशन को लेकरमहेश शर्मा ने कहा कि हर किसी को वैक्सीन लगवानी चाहिए. ये पूरी तरह से सुरक्षित है और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं. डरने की जरूरत नहीं है. किसी को हल्का फुल्का बुखार आ सकता है लेकिन फीवर की मेडिसिन लेते ही 24 घंटे में बुखार उतर जाता है और लाभार्थी पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है. इसलिए वैक्सीनेशन जरूर कराएं.

ये भी पढ़ें:  

सरकारी रिकॉर्ड में होती हैं कोरोना से जितनी मौतें, कोविड घाट पर रोजाना उससे 5 गुना ज्यादा लोगों का होता है अंतिम संस्कार  

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget