एक्सप्लोरर

सहारनपुर: 5 हजार का इनामी गैंगस्टर व कोरोना पॉजिटिव मरीज हॉस्पिटल से फरार, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

सहारनपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर अपराधी को पकड़ा था और कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था. लेकिन बुधवार को ये बदमाश अस्पताल प्रशासन को चकमा देकर भाग निकला.

सहारनपुर. 15 हजार का इनामी व गैंगस्टर कोरोना पॉजिटिव अपराधी कोविड हॉस्पिटल से फरार हो गया. कोरोना पॉजिटिव व अपराधी के फरार होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में लगी हुई हैं.

जेल में आरोपी का हुआ था कोरोना टेस्ट

दरअसल जनपद सहारनपुर की थाना चिलकाना पुलिस ने 5 सितंबर को 15 हज़ार के इनामी व गैंगस्टर में वांछित अफजाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जेल में आरोपी का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया था.

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मिर्जापुर स्थित ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया था. बताया जाता है कि बुधवार को गैंगस्टर कोरोना पॉजिटिव अफजाल अस्पताल से फरार हो गया. अपराधी के फरार होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मिर्जापुर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

गिरफ्तारी के लिये टीमें लगाई गईं

मामले को लेकर एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अफजाल को गैंगस्टर में जेल भेजा गया था, जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से वह फरार हो गया. आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

आगरा: अवैध खनन को फर्जी बिल से वैध बनाने वाले 11 ग्यारह गिरफ्तार, फर्जी ई-वे बिल बनाते थे, पुलिस को 9 अन्य की तलाश

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget