एक्सप्लोरर

यूपी: कर्मचारियों को झांसा देकर अस्पताल से फरार हुआ कोरोना संक्रमित मरीज, बताया जान का खतरा

उत्तर प्रदेश के बलिया में कोरोना संक्रमित रोगी सरकारी कोविड अस्पताल से फरार हो गया. मरीज के फरार होने की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया. फरार होने के बाद मरीज ने एक वीडियो संदेश में प्रशासन से जान का खतरा बताया है.

बलिया, एजेंसी: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कोरोना संक्रमित रोगी रविवार दोपहर बाद अस्पतालकर्मियों को झांसा देकर फरार हो गया. रेवती इलाके के रहने वाला भोला ओझा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दो जुलाई को पॉजिटिव आई थी. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने भोला को बसन्तपुर के एल-1 सरकारी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था.

सुखपुरा थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव ने सोमवार को बताया कि भोला रविवार दोपहर बाद अस्पतालकर्मियों को झांसा देकर फरार हो गया. रेवती नगर पंचायत के नामित सभासद भोला ने दो दिन पहले सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अपना वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने बसन्तपुर सरकारी अस्पताल की कथित दुर्व्यवस्था को उजागर किया था.

यादव ने बताया कि प्रशासन की तरफ से भोला को रविवार आजमगढ़ ले जाने की तैयारी की जा रही थी. सरकारी अस्पताल से फरार होने के बाद भोला ने फिर फेसबुक पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वायरल वीडियो में उसने कहा है कि उसे प्रशासन से जान का खतरा है और साजिश के तहत उसे आजमगढ़ ले जाया जा रहा है.

यूपी: कर्मचारियों को झांसा देकर अस्पताल से फरार हुआ कोरोना संक्रमित मरीज, बताया जान का खतरा

वीरेंद्र यादव के अनुसार भोला ने अपने फरार होने की जानकारी देते हुए कहा है कि वह सेल्फ क्वारंटाइन में है. क्वारंटाइन खत्म होने के बाद वह सामने आ जाएगा. थाना प्रभारी ने बताया कि कोरोना रोगी की तलाश की जा रही है. जल्द ही पुलिस को कामयाबी मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से 12 और लोगों की हुई मौत, सामने आए 1155 नए मामले

सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश 'दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी' के नियम का कड़ाई से हो पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget