एक्सप्लोरर

बहराइच के कोरोना संक्रमित डॉक्टर की लखनऊ में मौत, पूरे मोहल्ले को किया गया सील

उत्तर प्रदेश के बहराइच कोरोना संक्रमित एक डॉक्टर की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई. मृतक डॉक्टर के निवास स्थान जरवल क्षेत्र के तकिया मोहल्ले को सील कर दिया गया है.

बहराइच, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जरवल क्षेत्र के कोरोना संक्रमित एक निजी डॉक्टरर की बृहस्पतिवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गयी. जिले में कोरोना से संक्रमित किसी व्यक्ति की मौत का यह पहला मामला है. इसके अलावा बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक प्रवासी के कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए जाने पर वार्ड में कार्यरत अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सहित 15 स्वास्थ्य कर्मियों को घर में आइसोलशन में भेज दिया गया है. वहीं, रिसिया थाने के एक सिपाही में संक्रमण की पुष्टि के बाद पूरे थाने के अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच कराई जा रही है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जरवल निवासी 65 वर्षीय डॉक्टर जहीर आलम मधुमेह एवं हृदय रोग से पीड़ित थे. बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर के परिजनों ने उन्हें लखनऊ के ईरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था. मेडिकल कॉलेज में हुई कोरोना की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुयी थी. बृहस्पतिवार को डॉक्टर की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक डॉक्टर के निवास स्थान जरवल क्षेत्र के तकिया मोहल्ले को सील कर दिया गया है.

बहराइच के कोरोना संक्रमित डॉक्टर की लखनऊ में मौत, पूरे मोहल्ले को किया गया सील

सीएमओ ने बताया कि मृतक के निकट संबंधियों की कोरोना जांच कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक बहराइच जिले के कोरोना संक्रमितों की संख्या 109 पहुंच चुकी थी. इनमें से 79 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि डॉक्टर जहीर की मृत्यु हुई है. बृहस्पतिवार शाम तक कुल 30 लोग संक्रमण की चपेट में थे. सभी मरीज एल-1 श्रेणी के सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं.

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ डीके सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती मेटकहा गांव के 22 वर्षीय एक प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद वार्ड में तीनों शिफ्टों में ड्यूटी करने वाले अस्थि रोग विशेषज्ञ, 9 स्टाफ नर्स और 5 वार्ड ब्वाय को घर में आइसोलेशन में भेजकर उनके नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे गये हैं.

बहराइच के कोरोना संक्रमित डॉक्टर की लखनऊ में मौत, पूरे मोहल्ले को किया गया सील

उप पुलिस अधीक्षक नरेश सिंह ने बताया कि रिसिया थाने के एक सिपाही की बृहस्पतिवार रात को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई. रिपोर्ट आते ही सिपाही को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एल-1 चिकित्सालय में भर्ती कराया. थाने को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है. नियमानुसार थाने के सभी पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच कराई जाएगी.

गोंडा: डॉक्टर की लापरवाही अस्पताल स्टाफ पर पड़ी भारी, बिना रिपोर्ट आए किया ऑपरेशन, महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget