एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: कोरोना फिर डराने लगा, देहरादून में नया केस, प्रदेश में कुल संक्रमित 34

Dehradun News: देहरादून 52 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. वह होम आइसोलेशन में है. राज्य में अब तक 34 मामले सामने आए हैं.स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है.

Corona Update: उत्तराखंड में बढ़ रही कोरोना के मरीजों की संख्या खतरे का संकेत है. प्रदेश में अब तक मूल 34 मामले सामने आ चुके है. वही देहरादून की एक 52 साल की महिला भी कोविड पॉजिटिव पाई गई है. इसको लेकर स्वास्थ्य महकमा लगातार काम कर रहा है, लेकिन मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य महकमा एक बार फिर से सतर्क हो गया है.

बता दें कि देहरादून 52 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. वह होम आइसोलेशन में है. राज्य में अब तक 34 मामले सामने आए हैं, जिनमें से ज्यादातर देहरादून के हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोरोना का मौजूदा वेरिएंट हल्के लक्षण उत्पन्न कर रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है. कोविड लक्षण वाले लोगों की जांच की जा रही है.

निजी लैब में कराई थी जांच

रविवार को 52 वर्षीय एक महिला में कोविड-19 की पुष्टि हुई है. महिला की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और वह होम आइसोलेशन में हैं. मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने एक निजी लैब में कोरोना की जांच कराई थी. महिला की किसी भी प्रकार की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है. बता दें कि प्रदेश में अब तक कुल 34 कोरोना मामले सामने आए हैं.

सबसे ज्यादा देहरादून में कोविड केस

इनमें से 26 मामले देहरादून जिले के हैं, जबकि हरिद्वार से एक मामला है. इसके अलावा सात मरीज ऐसे भी हैं, जो राज्य से बाहर जा चुके हैं. वर्तमान में प्रदेश में छह सक्रिय केस हैं, जिनमें से केवल एक मरीज अस्पताल में भर्ती है, जबकि बाकी पांच मरीज घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

स्थिति नियंत्रण का दावा

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने स्थिति को नियंत्रित बताया है. उनका कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोविड-19 का मौजूदा वेरिएंट ज्यादातर हल्के से मध्यम लक्षण ही उत्पन्न कर रहा है और गंभीर बीमारी का खतरा कम है. स्टेट नोडल अधिकारी डा. पंकज के अनुसार, राज्य में कोविड की दैनिक संक्रमण दर काफी कम है. यह फिलहारल करीब 0.6-0.8 प्रतिशत के बीच है.

अब पूरी तरह से  एंडेमिक बीमारी

डा. पंकज ने कहा कि कोरोना अब पूरी तरह से एक एंडेमिक बीमारी बन चुकी है, जिसका व्यवहार अन्य वायरल संक्रमणों की तरह ही है. कोरोना की टेस्टिंग अब संक्रामक रोग पैनल का एक अभिन्न हिस्सा बन चुकी है. इसी वजह से सामान्य सर्दी-जुकाम के मामलों में भी कोविड की जांच हो रही है, जिससे संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

स्थानीय स्तर पर कोरोना के ज्यादातर मामलों में सामान्य लक्षण जैसे सर्दी, खांसी और बुखार पाए गए हैं. गंभीर लक्षण वाले मरीज अब तक बहुत कम रहे हैं. देहरादून और हरिद्वार में सामने आए 27 मामलों में केवल तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जबकि बाकी मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं.

बहरहाल कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते रहें, मास्क पहनें और भीड़भाड़ से बचें. इसके अलावा हैंड हाइजीन यानी हाथों की सफाई को एक नियमित प्रैक्टिस बनाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget