एक्सप्लोरर

अलीगढ़ बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, कहा- ‘हामिद अंसारी जैसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए’

अलीगढ़ से बीजेपी के सांसद सतीश गौतम ने कहा कि ऐसी मानसिकता के लोगों को यह देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए. तभी इनको पता चलेगा कि भारत और पाकिस्तान में क्या फर्क है.

UP News: बीजेपी के अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि हामिद अंसारी जैसे लोगों को पाकिस्तान चले चाहिए. सांसद ने कहा कि उन्होंने (हामिद अंसारी) ने पूरा जीवन इस भारत में काट दिया. अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के वह वाइस चांसलर रहे. हमारे देश के उपराष्ट्रपति रहे. उपराष्ट्रपति रहने के बाद भी अगर यह मानसिकता है तो यह दिखाई देता है कि किस तरह की मानसिकता है.

सतीश गौतम ने कहा कि इस तरह के लोगों का जो इतने बड़े दायित्व पर रहने के बाद भी यह कहे कि इस हिंदुस्तान में सुरक्षित नहीं हैं, तो ऐसी मानसिकता के लोगों को यह देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए. तभी इनको पता चलेगा कि भारत और पाकिस्तान में क्या फर्क है.

बीजेपी सांसद ने विवादित बयान देते हुए कहा कि यहीं रहते हैं यहीं का खाते हैं यहीं के वीसी रहते हैं यहीं उपराष्ट्रपति रहते हैं. सारी सुविधाओं को भोगते हैं और इस तरह की मानसिकता की बात करते हैं. यह अपनी मानसिकता से बीमार हैं और यह मानसिकता इनके दिमाग से नहीं निकल रही है. केवल यह इस देश को ‘बांटकर’ इनको चैन मिलता है. यह ‘जिन्ना की सोच’ के लोग हैं. ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए उसी में इनकी भलाई होगी.

इसके साथ हीउन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ‘70 साल में इस देश में खून पीया’ है. भाजपा की सरकार पर इन्होंने कहा कि इस देश में पहली ऐसी सरकार आई है भारतीय जनता पार्टी की. योगी और मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास. इसमें कोई भी वर्ग हो हिंदू, मुस्लिम, सिख  और इसाई सब का साथ दे रहे हैं. सबका विकास हो रहा है. रोटी, कपड़ा और मकान हर समाज को दे रहे हैं. लेकिन जो मुस्लिम उपराष्ट्रपति बने AMU के वीसी बने और वह ऐसी मानसिकता से बीमार हैं तो ऐसे बीमारों को तो पाकिस्तान में इलाज है यहां नहीं है.

दरअसल, इससे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि देश में एक धर्म के लोगों को उकसाया जा रहा है. देश में असहिष्णुता को हवा दी जा रही है और असुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :

UP Election 2022: जनसंपर्क के लिए सोशल मीडिया पर बढ़ी नेताओं की सक्रियता, नोएडा में सबसे ज्यादा ‘फेमस’ कौन?

UP Election 2022: सरकारी तंत्र ने कई बार मृत घोषित किया, अब चुनावी मैदान में ‘काशी का मुर्दा’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget