एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडाः थाने के बाथरूम में गिरा सिपाही, हुई मौत, बर्खास्त होने के बाद से था परेशान

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली परिसर में एक सिपाही की मौत हो गई. सिपाही बाथरूम में बेहोश पड़ा था. जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दादरी कोतवाली परिसर एक सिपाही की मौत हो गई. सिपाही थाने में स्थित बाथरूम में गिर गया. यह देख साथी पुलिस कर्मियों ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. बर्खास्त सिपाही परिचितों से मिलने आया था. बर्खास्त होने के बाद से सिपाही डिप्रेशन में भी बताया जा रहा है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से जनपद बागपत के ग्राम सादोपुर के रहने वाले प्रियव्रत पुत्र बलराज सिंह यूपी पुलिस में सिपाही थे. फिलहाल बर्खास्त चल रहे प्रियव्रत सोमवार को अपने परिचितों से मिलने के लिए दादरी कोतवाली दादरी में आए थे. देर शाम कोतवाली परिसर की बाथरूम में गए थे. इसी दौरान वे अचानक बाथरूम में अचानक गिर गए.

बाथरूम में बेहोश कुछ देर बाद जब सिपाही को बेहोशी की हालत देखकर तत्काल सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था. जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान समेत अन्य कोतवाली दादरी में तैनात पुलिस कर्मी पहुंच गये. घटना की सूचना मृतक पुलिस कर्मी के परिजनों को दी गई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

हॉर्टअटैक से मौत ! हालांकि सूत्रों की माने तो सिपाही बर्खास्त होने के बाद से काफी तनाव में था. वह उसी दौरान से काफी डिप्रेशन में चल रहा था. एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि उक्त सिपाही को बीते 25 अगस्त को पुलिस से बर्खास्त कर दिया था. वह दादरी अपने परिचितों से मिलने गया था. प्रथम जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि मौत हार्ट अटैक से हो सकती है.

ये भी पढ़ेंः

 जालौनः चाट बेचने की वाली योग कलाएं देखकर लोग हैरान, कहते हैं जलपुरुष

मेरठः अवैध शराब के कारोबार पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पूछा- मौतों का जिम्मेदार कौन?

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget