एक्सप्लोरर

गोरखपुर: नहीं मिली एंबुलेंस, सिपाहियों को घायल को ठेले पर लादकर पहुंचाया अस्पताल, एसपी ने किया सम्मान

गोरखपुर में एक घायल को सिपाहियों ने एंबुलेंस न मिलने पर ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचाया। इस तरह घायल अधेड़ शख्स की जान बचाई जा सकी। इस पर एसपी ने दोनों सिपाहियों को सम्मानित किया

गोरखपुर, एबीपी गंगा। यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ गरीब, मजबूर और जरूरतमंद लोगों को समय से अस्‍पताल पहुंचाने के लिए पूरे प्रदेश में एंबुलेंस दौड़ा रहे हैं। इसके पीछे मानवता, बीमार, और दुर्घटना में घायल लोगों की जान बचाने का संदेश छिपा है। लेकिन, सिस्‍टम और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारी उनके प्रयास में भी पलीता लगाने के साथ लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सीएम सिटी में इसका नजारा देखने को मिला। जहां बीमार युवक को जब एंबुलेंस नहीं मिली, तो उसे ठेले पर लादकर सिपाही ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला चेहरा सामने आया है। कैण्‍ट इलाके के जटेपुर चौकी क्षेत्र के चेतना तिराहे के पास एक अज्ञात युवक दोपहर दो बजे के आसपास मरणासन्न अवस्‍था में पड़ा हुआ था। किसी के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को मिली, तो मौके पर पहुंचे दो सिपाहियों ने 108 नंबर पर कॉल करके एम्बुलेंस बुलाने का प्रयास किया। रिस्पांस नहीं मिलने पर कई गाड़ियों को रुकवाने का भी प्रयास किया गया। लेकिन, किसी गाड़ी के नहीं रुकने पर थकहार कर दोनों कांस्टेबल ने ठेलेवाले को बुलाकर अपने हाथों से खुद उस अज्ञात युवक को लादकर जिला चिकित्सालय ले गए और उसको भर्ती करवाया।

मौके पर जिला अस्‍पताल में मौजूद दोनों कांस्टेबलों ने बताया कि उन्‍होंने एंबुलेंस से लेकर कई गाड़ियों को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन, जब किसी गाड़ी वाले ने गाड़ी नहीं रोकी, तो थक हार कर उन लोगों ने ठेले वाले को बुलाकर उस युवक को लादकर जिला अस्‍पताल ले गए। जिससे उसका इलाज जल्द से जल्द शुरू होने के साथ उसकी जान बच सके। एएसपी/सीओ कैण्‍ट रोहन प्रमोद बोत्रे ने दोनों कांस्टेबलों को अपने कार्यालय में बुलाकर उनका सम्‍मान किया।

कैण्‍ट थाने की जटेपुर चौकी पर तैनात सिपाही जग प्रसाद चौधरी और दिनेश कुमार ने बताया कि उसे एक अधेड़ के घायल होने की सूचना मिली थी। वे जब वहां पर पहुंचे, तो 108 नंबर एंबुलेंस मंगाने के लिए कॉल किया। वहां से बताया गया कि एंबुलेंस पहुंचने में थोड़ी देर होगी। उसके बाद उन्‍होंने कहा कि तब तक तो युवक की मौत हो जाएगी। उसके बाद भी एंबुलेंस नहीं आई, तो उन्‍होंने युवक को ठेला मंगाकर उस पर अस्‍पताल भिजवाया।

एएसपी बोत्रे ने बताया कि वे दोनों सिपाही को बधाई देते हैं, जिन्‍होंने बीमार युवक को अस्‍पताल पहुंचा कर नेक काम किया है। एक युवक बीमार हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था। एएसपी बोत्रे ने ये स्‍वीकार किया कि किसी के वाहन नहीं रोकने और 108 एंबुलेंस पर भी पॉजिटिव रिस्‍पांस नहीं मिलने पर सिपाहियों ने उसे अस्‍पताल पहुंचाया। आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी घायल अवस्था में दिखे, तो उसे बेहिचक अस्पताल पहुंचाने में उसकी मदद करें। ये धारणा छोड़ दें कि उन्‍हें पुलिसिया कार्रवाई से गुजरना पड़ेगा। पुलिस आप से किसी भी तरह का कोई सवाल जवाब नहीं करेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget