एक्सप्लोरर

UP News: हापुड़ में मंदिर दिखा कर वृद्ध दंपत्ति की संपत्ति हड़पने की साजिश, भूमाफिया पर FIR दर्ज

प्रार्थना पत्र के मुताबिक, आरोपियों ने अनिल कुमार बंसल के दादा बासीलाल के नाम से वसीयत तैयार की. इसमें मृत व्यक्तियों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए और इसे आधार बनाकर संपत्ति पर दावा ठोका.

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भू माफियाओं पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है. इसी कड़ी में हापुड़ से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां फर्जी कागजात तैयार कर भूमाफिया ने वृद्ध दंपत्ति की संपत्ति हड़पने की कोशिश की. न्यायालय के आदेश पर भूमाफियाओं और उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

जानकारी के अनुसार, फ्री गंज रोड स्थित निदान अस्पताल के पास रहने वाले वृद्ध दंपत्ति अनिल कुमार बंसल और सुनीता बंसल की संपत्ति पर कब्जा जमाने के लिए फर्जी वसीयत तैयार की गई. आरोप है कि भूमाफिया नवनीत आर्य, विनय बंसल, प्रशांत बंसल और प्रियांक बंसल ने मिलकर यह षड्यंत्र रचा. इन भूमाफियाओं ने वहां पर एक प्राचीन मंदिर दिखा कर उस पूरी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की. पीड़ित जब विरोध करने लगे तो उन्हें धमकाया गया और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई.

प्रार्थना पत्र के मुताबिक, आरोपियों ने अनिल कुमार बंसल के दादा बासीलाल के नाम से एक फर्जी, अपंजीकृत वसीयत तैयार की. इस कथित वसीयत में मृत व्यक्तियों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए और इसे आधार बनाकर संपत्ति पर दावा ठोका गया.

यूपी में एक और लेटर बम, अमित शाह को सपा पत्र के बाद चायल विधायक पूजा पाल ने लिखी चिट्ठी, जानें- क्या कहा?

एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू

इतना ही नहीं, वृद्ध दंपत्ति को डराने के लिए उन पर झूठे मुकदमे भी दायर किए गए और फोन पर जान से मारने की धमकियां तक दी गईं. अनिल कुमार बंसल ने आरोप लगाया कि इस पूरे षड्यंत्र में नवनीत आर्य मुख्य भूमिका में है, जबकि विनय बंसल, प्रशांत बंसल और प्रियांक बंसल उसके सहयोगी हैं.

इन सभी पर न्यायालय के आदेश पर थाना हापुड़ नगर में बीएनएस की धारा 61(2), 352, 351(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 314 समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. पीड़ित ने बताया कि उन्होंने पहले थाना हापुड़ में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने 12 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र भेजा, मगर कार्रवाई नहीं हुई. अंततः उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया.

फिलहाल पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वृद्ध दंपत्ति का कहना है कि उन्हें आरोपियों से अपनी जान-माल का खतरा है और इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?

Embed widget