एक्सप्लोरर

UP Jodo Yatra: कांग्रेस की 'यूपी जोड़ो यात्रा' का आज सहारनपुर से आगाज, 300 से ज्यादा नेता होंगे शामिल, जानें- प्लान

UP Jodo Yatra 2023: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा की आज से शुरुआत हो रही है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में इस यात्रा की शुरुआत होगी.

Congress UP Jodo Yatra 2023: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में कांग्रेस पार्टी ने यूपी अपनी सियासत को धार देना शुरू कर दिया है. कांग्रेस आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर यूपी जोड़ों यात्रा की शुरूआत करेगी. ये यात्रा यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में होगी. इसमें प्रदेशभर के 300 से अधिक नेता शामिल होंगे. इस यात्रा की शुरुआत माँ शाकुंभरी के दर्शन के बाद की जाएगी. अजय राय ने इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को भी न्योता दिया है. 

इस यात्रा के लिए एक दिन पहले से ही प्रदेश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पहुंचना शुरु कर दिया है. सहारनपुर से होते हुए ये यात्रा प्रदेश के नौ जिलों से होकर गुजरेगी और लखनऊ तक जाएगी. इस दौरान यात्रा में 300 से ज़्यादा नेता हमेशा बने  रहेंगे, इसके अलावा जिन-जिन जिलों से होकर ये यात्रा गुजरेगी, वहां के स्थानीय कार्यकर्ता भी इससे जुड़ते चले जाएंगे.

18 दिनों तक चलेगी यूपी जोड़ो यात्रा
क़रीब 18 तक चलने वाली इस यात्रा में 161 जगहों पर नुक्कड़ सभाएं होंगी, इस दौरान लोगों के मुद्दों के जानने की कोशिश की जाएगी और कांग्रेस की रणनीति के बारे में लोगों के समझाया जाएगा. कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों से मिलेंगे और पार्टी की बात को उनके सामने रखेंगे और भाजपा  सरकार की नीतियों के विरोध में लोगों को जोड़ने की कोशिश करेंगे. 

कांग्रेस महासचिव (संगठन) अनिल यादव ने कहा कि हर जिले से ज्यादा से ज्यादा दिन यात्रा के भ्रमण की मांग की जा रही है. ऐसे में हो सकता है कि लखनऊ तक यात्रा को पहुंचने में एक या दो दिन का ज्यादा समय भी लग सकता है. इस बीच 28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस है, उस दिन यात्रा स्थगित रहेगी. उन्होंने बताया कि कई जनपदों में यात्रा को प्रशासन की ओर से इजाजत मिलने में आनाकानी की जा रही है.

कांग्रेस नेता अजय राय के मुताबिक यूपी जोड़ो यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलाउंस समाजवादी पार्टी व अन्य सहयोगी दलों को भी शामिल होने का आग्रह किया गया है. चर्चा है कि इस यात्रा में राहुल गांधी या प्रियंका गांधी में शामिल हो सकते हैं.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में टिन का शहर, जगह-जगह भंडारे, राम मंदिर के उद्घाटन में क्या होगा खास, ट्रस्ट ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget