एक्सप्लोरर

जेल में बंद रेप का आरोपी सांसद राकेश राठौर से मिलने नहीं जाएंगे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कार्यक्रम स्थगित

Congress MP Rakesh Rathore: रेप केस में जेल में बंद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर से आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुलाकात नहीं करेंगे. पहले उनके साथ तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाने वाला था.

Congress MP Rakesh Rathore: उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज जेल में बंद सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर से मुलाकात नहीं करेंगे. राकेश राठौर रेप केस मामले में जेल में बंद हैं. अजय राय सोमवार को सीतापुर पहुंचने वाले थे. जिसके बाद वो कांग्रेस प्रवक्ता उत्कर्ष अवस्थी और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सांसद से मुलाकात करने वाले थे. राकेश राठौर की गिरफ्तारी के बाद ये पहली बार था जब कांग्रेस का कोई बड़ा नेता उनसे मुलाकात के लिए जेल पहुंचेगा. 

कांग्रेस के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने बताया था कि अजय राय आज दोपहर करीब 12:15 बजे सीतापुर पहुंचेगे. जिसके बाद तीन सदस्य प्रतिनिधिमंडल के साथ जेल में बंद सांसद राकेश राठौर से मुलाकात करेंगे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व एमएससी हरीश बाजपेई, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी प्रतिनिधि मंडल में रहेंगे. ये प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस सांसद से मुलाकात करेगा. लेकिन अब यह कार्यक्रम रद्द हो गया है. 

कांग्रेस सांसद पर रेप का आरोप
कांग्रेस सांसद के खिलाफ 17 जनवरी को एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप का केस दर्ज कराया था. इस मामले में महिला ने पुलिस के सामने कुछ इलेक्ट्रोनिक सबूत भी जमा कराए हैं. महिला ने आरोप लगाया कि सांसद ने उससे कहा था कि उनके पत्नी के साथ संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं. वो उसका जीवन भर ख्याल रखेंगे. इस मामले में पुलिस थाने में एफआईआर के बाद से राकेश राठौर फरार हो गए थे. 

इस बीच जिला जज कोर्ट, एमपी एमएलए कोर्ट और हाई कोर्ट तक उन्होंने अंतरिम जमानत और आंतरिक सुरक्षा दिए जाने की गुहार लगाई. लेकिन, हर जगह से सांसद को झटका लगा. सीजेएम कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. जिसके बाद 30 जनवरी को पुलिस ने राकेश राठौर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते समय उनके लोहार बाग स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद उन्हें सीजेएम कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें 11 फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में सीतापुर जिला कारागार भेज दिया गया था.  

रेप के आरोप में जेल में बंद राकेश राठौर से कांग्रेस के बड़े नेता की या पहली मुलाकात होगी. राकेश राठौर की जमानत पर 4 फरवरी को सीजेएम कोर्ट ने सुनवाई होनी है. 

इनपुट- पंकज सिंह गौर

महाकुंभ में बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर CM योगी का 'ऑपरेशन 11', ऐसे काबू की जाएगी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
Explained: क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा? कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील, RTI के दायरे में आएगा या नहीं?
क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा, कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील?
राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव
राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget