एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बड़ा आरोप, कहा- 'BJP अपने उम्मीदवार को लेकर...'

Ghosi Bypoll 2023: घोसी विधानसभा सीट पर जारी उपचुनाव के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी और उनके प्रत्याशी पर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी पर चुनाव प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं.

Ghosi By Election 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. इस चुनाव में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्ठा पूरी तरह से दांव पर लगी हुई नजर आ रही है. दोनों ही पार्टियों ने उपचुनाव को लेकर काफी जोरों शोरों से तैयारी की है. इसी बीच इंडिया गठबंधन में सपा के साथ शामिल कांग्रेस ने घोसी उपचुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है.

राज्य में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घोसी उपचुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी शुरू से ही चुनाव को प्रभावित करने का काम करती रहती है. वहीं उनके प्रत्याशी दारा सिंह चौहान कभी सपा, बसपा तो कभी बीजेपी में शामिल हो जाते हैं. जिसके कारण अब जनता उनसे त्रस्त हो गई है और अब जनता के बीच दारा सिंह चौहान को लेकर आक्रोश है.

धनबल और सरकारी तंत्र से चुनाव प्रभावित करती है बीजेपी: अजय राय

अजय राय ने कहा कि धनबल, सरकारी तंत्र या फिर अन्य संसाधन के जरिए बीजेपी चुनाव को अक्सर प्रभावित करने का काम करती रहती है. उनका कहना है कि बीजेपी घोसी में अपने उम्मीदवार को लेकर असहज है क्योंकि उनके उम्मीदवार अक्सर दल बदलते रहते हैं. ऐसे में आम जनता में उनके उम्मीदवार की छवि अच्छी नहीं है.

सपा छोड़ बीजेपी में आए थे दारा सिंह चौहान

बता दें कि घोसी उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं. वह इससे पहले सपा के टिकट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे. हाल ही में समाजवादी पार्टी को छोड़ बीजेपी में शामिल होने पर उन्होंने अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. जिस कारण इस सीट पर उपचुनाव किए जा रहे हैं. बता दें कि दारा सिंह चौहान को दल बदलने में काफी महारथ हासिल है, वह कांग्रेस से सपा, सपा से बसपा, बसपा से बीजेपी, बीजेपी से एक बार फिर सपा और फिर सपा से वापसी करते हुए बीजेपी से जुड़े हैं. यहीं कारण है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दारा सिंह चौहान को लेकर ऐसा कहा है. 

इसे भी पढ़ें:

UP Cabinet Expansion: यूपी में कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार? पीएम मोदी से कल सीएम योगी करेंगे चर्चा, इनका मंत्री बनना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget