एक्सप्लोरर

UP Election: आजादी की सालगिरह पर गांव गांव कार्यक्रम करेगी कांग्रेस, पार्टी ने बनाया ये प्लान

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दल अपनी गतिविधियों को तेज कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस अब स्वतंत्रता दिवस की सालगिरह के बहाने गांव गांव जाकर लोगों संपर्क करेगी.

UP Politics : आगामी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जय भारत महासम्पर्क अभियान शुरु करेगी. 19 से 21 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता 30 हज़ार ग्राम सभाओं और वार्डों में 75 घंटे का प्रवास करेंगे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि, इन 75 घंटों में 90 लाख लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा.

गांव-गांव चौपाल का आयोजन किया जाएगा

अजय कुमार लल्लू ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ कांग्रेस पार्टी बड़े धूमधाम से मनाएगी. स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस का इतिहास बलिदान और त्याग का रहा है. महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर इस अभियान को चलाया जाएगा. अभियान के दौरान प्रवास पर गए नेता और कार्यकर्ता गांवों में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करेंगे. चौपाल का आयोजन किया जाएगा, हर नेता और कार्यकर्ता को गांवों में श्रमदान करना होगा. 

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाएगी राजीव गांधी की जयंती 

20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाएगी. इस दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान की शपथ चिन्हित गांवों में दोहराई जाएगी. इस महासंपर्क अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों और वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा. साथ ही साथ इस महासंपर्क के दौरान मेरा देश- मेरा गांव कार्यक्रम के जरिये ग्रामीण जीवन की समस्याओं, खेती-बाड़ी, महंगाई, छुट्टा पशुओं की समस्या, बेरोजगारी समेत अन्य मसलों पर संवाद होगा. अजय लल्लू ने कहा कि, पिछले दिनों पार्टी ने भाजपा के जंगलराज, किसान विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, महिला सुरक्षा के सवाल पर हर विधानसभा में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च किया. अब घर घर सीधा संवाद कर लोगों के सामने सरकार की पोल खोलेंगे. अजय लल्लू ने आरोप लगाया कि, इस सरकार में 40 बड़े घोटाले हुए हैं, और कहा कि मुख्यमंत्री कहने को संत हैं, लेकिन सर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं.

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand Politics: सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम हरीश रावत और मंत्री रेखा आर्या उलझे, वार पलटवार से गर्म हो रही है उत्तराखंड की सियासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
Kaushambi News: एलपीजी टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
कौशांबी LPG टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget