एक्सप्लोरर

UP News: सांसदों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस का मौन प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Muzaffarnagar News: इस मौके पर अपने संबोधन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा नीत सरकार किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा करने में विफल रही है.

Congress Protest: संसद के हालिया शीतकालीन सत्र में विपक्ष के 146 सांसदों को निलंबित करने के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर में काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया. आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज करते हुए कांग्रेस ने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर 'उप्र जोड़ो यात्रा' बुधवार को सहारनपुर जिले से शुरु की. यह यात्रा शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पहुंची.

‘उप्र जोड़ो यात्रा’ में शामिल कांग्रेस के अनुषांगिक संगठन ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ उत्‍तर प्रदेश के अध्यक्ष कैप्‍टन बंशीधर मिश्र ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि ‘उप्र जोड़ो यात्रा’ में शामिल कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार द्वारा विपक्षी सांसदों को निलंबित कर देश की जनता की आवाज बंद करने के विरोध में काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ता अपने हाथों में 'संसद भवन में लोकतंत्र पर प्रहार', ‘सांसदों का निलंबन वापस लो’, ‘मौन व्रत’, ‘संसद भवन में चला बुलडोजर’ जैसे नारे लिखी तख्तियां लहरा रहे थे.

मुजफ्फरनगर से मिली खबर के अनुसार, इस मौके पर अपने संबोधन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा नीत सरकार किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा करने में विफल रही है. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायन्स’ (इंडिया) के माध्यम से कांग्रेस सत्तारूढ़ दल भाजपा को हरा देगी. उन्होंने मजबूत गठबंधन के लिए बहुजन समाज पार्टी से 'इंडिया' गठबंधन में आने की अपील की.

राय ने कहा कि उनकी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भाईचारा को मजबूत बनाने के लिए ‘उप्र जोड़ो यात्रा’ शुरू की है. यात्रा पुरकाजी, भोजहेड़ी अब्दुलपुर और खाईखेड़ी गांवों से होकर गुजरेगी. इस बीच सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर उप्र कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से पोस्‍ट किया गया ''सदन से 146 सांसदों का निलंबन लोकतंत्र को कुचलने के कुचक्र का प्रतीक है. इस तानाशाहीपूर्ण रवैये के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ‘उप्र जोड़ो यात्रा’ के दौरान आज मुजफ्फरनगर में पार्टी पदाधिकारियों और यात्रियों के साथ काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन कर रहे हैं.''

Ayodhya Airport: अयोध्या में श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का हुआ ट्रायल रन, 30 दिसंबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget