एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: वोटिंग की तारीख बदले पर कांग्रेस बोली- 'चुनाव के साथ करा नहीं पा रहे उपचुनाव'

UP Bypolls 2024: उत्तर प्रदेश में सभी 9 विधानसभा सीटों पर वोटिंग की तारीख में बदलाव होने के बाद अब सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है.

UP ByElection 2024: निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश और पंजाब की क्रमश: सभी नौ एवं चार सीट और केरल की एक सीट के लिए विधानसभा उपचुनावों की तारीख त्योहारों के मद्देनजर सोमवार को 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर कर दी. आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. इस बदलाव के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया आई है. 

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने उपचुनाव के पुनर्निर्धारण पर कहा, "क्या जब तारीख तय कर रहे थे तब अवकाश का पता नहीं था? त्यौहार पहले से तय होते हैं. उपचुनाव में भाजपा बुरी तरह हारने वाली है, इसलिए वह चिंतित है और चुनाव आयोग भाजपा का पूरा समर्थन कर रहा है, उनके हिसाब से तारीख तय कर रहा है."

एक साथ करा नहीं पा रहे उपचुनाव- कांग्रेस
उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवालिया निशान है. जो सरकार एक राष्ट्र-एक चुनाव का शोर मचाती है, क्या वह ऐसे चुनाव कराएगी, उपचुनाव तो एक साथ करा नहीं पा रहे और एक राष्ट्र एक चुनाव की बात कर रहे हैं. उपचुनाव की तारीख में बदलाव पर कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बयान दिया है. 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हार के डर से भयभीत भारतीय जनता पार्टी चुनाव की तिथियां बदलवा रही है, चाहे जितनी कोशिश कर ले उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन जीतेगा भाजपा की हार होगी और सबसे बुरी हार मिल्कीपुर अयोध्या में होगी. वहीं सपा सांसद डिंपल यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है.

यूपी उपचुनाव: वोटिंग की तारीख में बदलाव, 13 नवंबर को नहीं डाले जाएंगे वोट, जानिए वजह

हलचल मची हुई है- डिंपल यादव
समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, "उपचुनाव के मतदान की तारीख बदलकर 20 नवंबर कर दी गई है. कहीं न कहीं हलचल मची हुई है. हम जो अच्छा काम कर रहे हैं और महाराष्ट्र में भी कुछ सीटों पर हम चुनाव लड़ रहे हैं, उसे देखते हुए कहीं न कहीं कुछ तालमेल बैठाकर तारीख बदली गई है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget