एक्सप्लोरर

हरिद्वार रेप केस में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, सरकार पर लगाया आरोप- लोगों की आवाज दबा रही है

हरिद्वार रेप केस में राज्य सरकार के खिलाफ विपक्ष लामबंद हो रहा है. वही कांग्रेस ने इस मामले को जघन्य कृत्य बताया है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए.

हरिद्वार: हरिद्वार में हुए मासूम बच्ची की रेप और हत्या के बाद राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इस कांड के बहाने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. हत्याकांड में फरार आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रीतम सिंह ने हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए. कई कार्यकर्ता कार्यक्रम में काले झंडे लेकर भी पहुंचे और धरना स्थल पर झंडे लहराये भी गए.

कांग्रेस हमलावर

प्रीतम सिंह सिंह का कहना है कि हरिद्वार में मासूम बच्ची के साथ रेप और बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है लेकिन अभी भी एक अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. इस मामले को कांग्रेस ने गुरुवार को विधानसभा में भी उठाया था. फरार आरोपी पर पहले 20 हजार का इनाम रखा गया था, अब एक लाख का इनाम रखा गया है. हमने सरकार से मांग की थी कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए. सवाल खड़ा होता है कि जिस व्यक्ति का प्रतिष्ठान था उसके द्वारा ही पुलिस के माध्यम से ताला खुलवाया गया. पुलिस द्वारा उसी वक्त को हिरासत में लेना चाहिए था, लेकिन पुलिस द्वारा उसे भागने का पूरा मौका दिया गया. यह जांच का विषय है. यह बहुत ही बर्बर घटना है. हरिद्वार उत्तराखंड देव भूमि का प्रवेश द्वार है और कुछ वक्त बाद ही यहां महाकुंभ लगने वाला है. इस धरती से क्या संदेश पूरे देश और विश्व में जाएगा यह जघन्य अपराध है, इसलिए आज हम यहां धरने पर बैठे हैं.

कोरोना के बहाने कर रही गिरफ्तारी

वहीं घटना के विरोध में कैंडल मार्च और धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे पर भी सरकार को कांग्रेस ने घेरा. प्रीतम सिंह का कहना है कि जब समाज में ऐसी घटना घटती है तो लोगों में आक्रोश देखने को मिलता है. जब आक्रोश होता है तो लोग सड़कों पर उतर कर विरोध करते हैं. लेकिन सरकार लोगों का गला दबाने का कार्य कर रही है. लोगों की आवाज दबाने का कार्य कर रही है. मैं सरकार से कहना चाहता हूं जब उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष आते हैं, या जब कोई उनका बड़ा नेता आता है तब कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जाता और खुलेआम उसका उल्लंघन किया जाता है. न ही किसी पर मुकदमा दर्ज होता है. लेकिन जब आमजन और विपक्ष सड़कों पर उतरकर आंदोलन करता है तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाता है. हम सरकार के इन कार्यों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं.

ये भी पढ़ें.

यूपी: गौशाला पर सियासत गर्म, कांग्रेस कल से राज्य में निकालेगी 'गाय-किसान बचाओ पदयात्रा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार
UP राज्यसभा चुनाव: अखिलेश यादव का सरेंडर या ब्लफ! सपा ने क्यों नहीं उतारा तीसरा कैंडिडेट?
UP राज्यसभा चुनाव: अखिलेश यादव का सरेंडर या ब्लफ! सपा ने क्यों नहीं उतारा तीसरा कैंडिडेट?
सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड, BJP के बागी संजयन त्रिपाठी से दाखिल कराया पर्चा
सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड, BJP के बागी संजयन त्रिपाठी से दाखिल कराया पर्चा
UP SIR में जोड़े 16.18 लाख संदिग्ध नाम? रिपोर्ट पर आया निर्वाचन अधिकारी का पहला बयान
UP SIR में जोड़े 16.18 लाख संदिग्ध नाम? रिपोर्ट पर आया निर्वाचन अधिकारी का पहला बयान

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
UP SIR में जोड़े 16.18 लाख संदिग्ध नाम? रिपोर्ट पर आया निर्वाचन अधिकारी का पहला बयान
UP SIR में जोड़े 16.18 लाख संदिग्ध नाम? रिपोर्ट पर आया निर्वाचन अधिकारी का पहला बयान
आज अभिषेक शर्मा तोड़ देंगे विराट का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड? लखनऊ में पहला टी20
आज अभिषेक शर्मा तोड़ देंगे विराट का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड? लखनऊ में पहला टी20
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
How To Fix Peeling Paint: दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
Embed widget