एक्सप्लोरर

पांच साल में छह करोड़ बढ़ी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संपत्ति, नहीं है एक भी कार

राहुल गांधी के पास अपनी कोई कार नहीं है। विभिन्न बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की उन पर 72 लाख रुपये की देनदारी है।

अमेठी, एबीपी गंगा: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कुल संपत्ति पिछले पांच सालों में छह करोड़ से अधिक बढ़ गई है, जिसका खुलासा बुधवार को राहुल गांधी द्वारा नामांकन के दौरान दाखिल किए गए शपथपत्र से हुआ। पिछली बार 2014 में जब राहुल गांधी ने अमेठी से अपना पर्चा भरा था तब उनकी कुल संपत्ति 9.4 करोड़ थी, जो इस बार बढ़कर 15.88 करोड़ हो गई है।

राहुल के पास नहीं है कार

राहुल गांधी के पास अपनी कोई कार नहीं है। विभिन्न बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की उन पर 72 लाख रुपये की देनदारी है। राहुल के घोषणापत्र पर गौर करें तो उनके खिलाफ अलग अलग प्रदेशों में छह मामले लंबित हैं। महाराष्ट्र में दो, झारखंड, असम, गुजरात व नई दिल्ली में एक-एक मामला लंबित है। कांग्रेस अध्यक्ष के पास कुल 40 हजार रुपये की नकदी है और विभिन्न बैंकों में 17.93 लाख रुपये जमा हैं।

वित्तीय वर्ष 2017-18 में राहुल गांधी की कुल आय एक करोड़ 22 लाख 85 हजार पांच सौ सत्तर रुपये थी। राहुल गांधी ने दाखिल घोषणा पत्र में बताया है कि उनकी आय का श्रोत सांसद के वेतन, रॉयल्टी आय, किराए से आए बांड से मिले ब्याज व म्यूचुअल फंड से मिली पूंजी है।

कैंब्रिज विश्वविद्यालय के किया एमफिल

वर्तमान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास चल संपत्ति पांच करोड़ 80 लाख, 58 हजार सात सौ 79 रुपये और अचल संपत्ति दस करोड़, आठ लाख 18 हजार दो सौ 84 रुपये है। राहुल गांधी के पास 333.3 ग्राम सोना भी है। दिल्ली के सुलतानपुर गांव में उनके पास पैतृक खेती भी है। हलफनामे में राहुल गांधी के पास गुरूग्राम में दो कार्यालय होने की बात भी कही गई है। कांग्रेस अध्यक्ष व अमेठी सांसद राहुल गांधी ने 1995 कैंब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनीटी कॉलेज के एमफिल किया है।

चार सेट में दाखिल किया पर्चा

राहुल गांधी चार सेट में अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी डा. राम मनोहर मिश्रा को सौंपा। नामांकन में उनके प्रस्तावक के रूप में डा. नरेंद्र मिश्र, रामबरन मौर्य, राधेश्याम धोबी, मो. नईम मौजूद रहे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, सीडीओ प्रभुनाथ व एसडीएम गौरीगंज अमित कुमार मौजूद रहे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
UP News: योगी सरकार का छात्रों को लेकर फैसला: इस विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी!
योगी सरकार का छात्रों को लेकर फैसला: इस विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी!
UP News: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget