एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 200 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा, बीजेपी ने किया पलटवार

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तराखंडी स्वाभिमान के नाम से इसे जारी किया.

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तराखंडी स्वाभिमान के नाम से इस घोषणा पत्र को जारी किया है. इस मौके पर उनके साथ नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद थे. प्रियंका ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला और कहा कि बीजेपी सरकार ने कोई काम नहीं किया. महिलाओं को पूरी तरह से नकारा जाता है. सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज महिलाओं में है.
 
प्रियंका ने साधा बीजेपी पर निशाना
 
घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बीजेपी सरकार की नीयत ठीक नहीं है. भाजपा सिर्फ चुनावी घोषणाएं करती है, आपकी उम्मीदों को भाजपा ने तोड़ा है. हमारी सरकार के वक्त जो काम हुआ आज भी वही है. आपने ऑक्सीजन का निर्यात किया, आपने वैक्सीन का निर्यात किया, किस तरह से उत्तराखंड के लोगों ने कोरोना के वक्त अपनों को खोया, ये मैं समझ सकती हूं. उत्तराखंड से मेरा दिल का नाता है. नौजवान परेशान है, रोजगार नहीं है, महिलाएं परेशान है, बडे़ बडे़ उद्योग बंद हो रहे है. बजट में भी मिडिल क्लास के लिए कुछ भी नहीं था. 
 
हरीश रावत ने कही ये बात
 
इसे मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की तीसरी पीढ़ी गरीबी को हटाने में लगी हुई है, इंदिरा गांधी से लेकर प्रियंका गांधी तक गरीबी को कम करने के लिए प्रयास कर रही हैं. हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भी हमला बोला और कहा कि बहुत कम समय में ही वो खनन प्रिय सीएम बन गए हैं. ज़्यादा समय मिलता तो वो खेतों की मिट्टी भी बेच देते. हरीश रावत ने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो पहले साल 100 यूनिट बिजली फ्री देंगे, दूसरे साल से 200 यूनिट बिजली फ्री करेंगे.
 
प्रीतम सिंह ने भरा जीत का दाम
 
कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने अपनी जीत का दम भरते हुए बीजेपी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है. 2017 में कांग्रेस परास्त हुई थी, हम सिर्फ 11 विधायक ही चुनकर विधानसभा पहुंचे, लेकिन 2022 में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम रही है. स्वास्थ्य व्यवस्था में प्रदेश में बदहाल है. कोरोनाकाल में सरकार पूरी तरह से विफल रही. 2022 में कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम लोकायुक्त बनाएंगे.

बीजेपी ने किया पलटवार

कांग्रेस का घोषणापत्र जारी होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रियंका 'बेटी हूं, लड़ सकती हूं' पर जवाब दें क्या उन्होंने उत्तराखंड में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए हैं. जिन्हें दिए उनके भी काट दिए गए. 500 रुपये में गैस देने की बात करते है, पहले कांग्रेसी राज्यो में बताए वहां कितने दामों गैस मिलती है. कांग्रेस मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात करती है, क्या ऐसे चुनाव जीतोगे. कांग्रेस को पता है कि उसे सत्ता में नही आना है इसलिए ऐसे वायदे कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget