एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में नहीं थम रही हरक सिंह और हरीश रावत की जुबानी जंग, पूर्व सीएम को कहा कलुयगी राम

Uttarakhand Politics: यह मामला उस वक्त का है जब हरक सिंह रावत ने मीडिया को एक बयान दिया. उसमें उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान राम ने अपने छोटे भाई भरत के लिए गद्दी छोड़ दी थी.

Uttarakhand News: कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता हरीश रावत और हरक सिंह रावत के बीच जुबानी जंग जारी है. इस बार हरीश रावत पर हरक सिंह रावत ने हमला बोला है. हरक सिंह रावत ने हरीश रावत को 'कलयुगी राम' और खुद को 'कलयुगी भरत' बता डाला है. दरअसल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्टिंग प्रकरण एक बार फिर से चचार्ओं में है. साल 2016 का बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन मामला एक बार फिर से सामने आने के बाद उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है. इस बहुचर्चित स्टिंग प्रकरण में सीबीआई ने हरीश रावत, हरक सिंह रावत, उमेश कुमार और मदन बिष्ट को नोटिस जारी किया है. सीबीआई ने हाईकोर्ट में चारों के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया था.

वहीं, जबसे यह पूरा प्रकरण हुआ है तब से आज तक हरीश रावत और हरक सिंह रावत के बीच सब कुछ सामान्य नहीं हो पाया है. समय-समय पर दोनों बड़े नेता एक-दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं. कुछ दिन पहले ही हरीश रावत ने खुद को 'राम' और हरक सिंह रावत को 'भरत' बताते हुए कहा था कि 'भरत' ने कभी 'राम' की सरकार गिराने की कोशिश नहीं की. और, अब हरक सिंह रावत ने हरीश रावत के बयान का जवाब दिया है. हरक सिंह रावत ने हरीश रावत को 'कलयुगी राम' और खुद को 'कलयुगी भरत' बता डाला है.

मामला उस वक्त का है जब हरक सिंह रावत ने मीडिया को एक बयान दिया. उसमें उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान राम ने अपने छोटे भाई भरत के लिए गद्दी छोड़ दी थी, उसी तरह से हरक सिंह रावत के लिए बड़े भाई हरीश रावत को भी गद्दी छोड़ देनी चाहिए. इसका जवाब देते हुए हरीश रावत ने कहा था कि 'भरत' ने कभी भी 'राम' की सरकार गिराने का काम नहीं किया.

अब, हरक सिंह रावत ने इसी का जवाब दिया है. हरक सिंह रावत ने खुद को 'कलयुगी भरत' और हरीश रावत को 'कलयुगी राम' बता डाला है. हरक सिंह रावत ने कहा कि 'राम' ने 'भरत' को सरकार गिराने के लिए मजबूर कर दिया था. मैं 'कलयुगी भरत' हूं और मेरा बड़ा भाई 'कलयुगी राम' है. इसको लेकर हरीश रावत ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कभी 'भरत' ने 'राम' की सरकार गिराने के लिए साजिश नहीं की थी. अगर ऐसे 'भरत' हो गए तो रामायण से 'राम-भरत प्रसंग' ही हटाना पड़ जायेगा.

UP News: कानपुर में स्क्रैप फैक्ट्री में कंप्रेसर फटने के बाद ब्लास्ट के साथ लगी आग, 9 लोग झुलसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget