एक्सप्लोरर

UCC: पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद बोले- 'आयोग के निष्कर्षों से हटकर चलने की क्या है जरूरत'

UP Politics: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) पर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बयान दिया है.

Uniform Civil Code: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधि मंत्री सलमान खुर्शीद ने समान नागरिक संहिता (UCC) के बारे में बोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की. कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री पहले से बता रहे हैं कि विधि आयोग का इस मामले में क्या रुख होगा.

सलमान खुर्शीद ने बुधवार को यह भी कहा कि क्या प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसे मुद्दे पर अपने झुकाव को प्रकट करना चाहिए जिससे आयोग की उद्देश्यपरक राय प्रभावित होगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी, प्रधानमंत्री या विधि आयोग किसी ने यह संकेत नहीं दिया है कि पिछले विधि आयोग के निष्कर्षों से हटकर चलने की क्या जरूरत है.

Eid-ul-Adha 2023: उत्तराखंड के DGP का निर्देश- 'बकरीद पर बिल्कुल अलर्ट रहें, गश्त बढ़ाएं और सर्तकता बरतें'

पीएम नहीं लगा रहे अनुमान
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी की प्रतिबद्धता है और प्रधानमंत्री द्वारा इस तरह का मुद्दा उठाने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन समस्या यह है कि जब विधि आयोग प्रतिक्रिया मांग रहा है, तो क्या प्रधानमंत्री यह अनुमान नहीं लगा रहे हैं कि बाकी देश से सुझाव मिलने के बाद विधि आयोग का रुख क्या होगा? ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह उच्चतम न्यायालय या किसी उच्च न्यायालय के फैसले की समीक्षा की तरह है. जब आप फैसले की समीक्षा करते हैं तो आप कुछ कारण बताते हैं जैसे ‘चीजें बदल गयी हैं, बहुत कुछ हो गया है और इसलिए हम पुनर्विचार कर रहे हैं, समय गुजर गया है, आदि...आदि.’ ऐसा कोई भी संकेत नहीं दिया गया है कि इसकी जरूरत क्यों है?’’

दो बार मांगी थी राय
मौजूदा विधि आयोग ने 14 जून को आम लोगों और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों से राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस विषय पर सभी पक्षों के विचार आमंत्रित किये थे. इससे पहले 21वें विधि आयोग ने इस मुद्दे का अध्ययन करने के बाद दो बार सभी हितधारकों की राय मांगी थी. 

इसके बाद 2018 में एक परामर्श पत्र जारी किया गया, जिसका शीर्षक था ‘परिवार कानूनों में सुधार’. 22वें विधि आयोग ने, जिसे तीन साल का कार्यकाल विस्तार मिला है, उसने अब फिर से प्रक्रिया शुरू की है और 13 जुलाई तक हितधारकों की राय मांगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget