एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सलमान खुर्शीद बोले- नफरत और बंटवारे की राजनीति करने वालों को घर बिठाएगी जनता

UP Elections: सलमान खुर्शीद ने कहा कि वाराणसी में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्मार्ट बनारस कहीं नहीं मिला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से समावेशी राजनीति करती आयी है.

UP Assembly Election 2022: कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव में जनता शीघ्र ही नफरत और बंटवारे की राजनीति करने वालों को उनके घर बिठायेगी. खुर्शीद ने यह भी कहा कि वाराणसी (Varanasi) में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का स्मार्ट बनारस कहीं नहीं मिला, क्योंकि यहां की समस्या जस की तस बनी हुयी है और जिस भावना से यहां के लोगों ने उन्हें चुन कर प्रधानमंत्री बनाया उन्होंने उसी भावना को ठेस पहुंचायी है.

केंद्रीय मंत्री रह चुके खुर्शीद ने कहा कि जनता बंटवारे और नफरत की राजनीति करने वाले ताकतों से ऊब चुकी है. खुर्शीद ने कहा कि सत्ता के तानाशाही अंदाज से, भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी और गुंडाराज से लोग अब मुक्ति चाहते हैं. कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष खुर्शीद आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र संवाद कार्यक्रम के लिए वाराणासी आये थे.

कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की एक बड़ी आबादी और बड़े भू-भाग का प्रतिनिधित्व करता है और प्रदेश में उद्योग व कल कारखाने का अभाव है. उन्होंने कहा कि हम अपने घोषणा पत्र में उत्तर प्रदेश को उन्नत और विकसित प्रदेश बनाने पूरा प्रयास करेंगे और इसी सिलसिले में यह कमेटी राज्य के विभिन्न जिलों जा कर लोगों से मिल रही है.

बनारस की मूलभूत समस्यायें आज भी जस की तस हैं- खुर्शीद

खुर्शीद ने कहा, ''कांग्रेस ने हमेशा से समावेशी राजनीति करती आयी है और समाज के हर वर्ग और हर तबके की नुमाइंदगी को लेकर हम संजीदा रहे हैं. हमारा चुनावी घोषणापत्र हमारा आदर्श वक्तव्य होता है. हमारा घोषणा पत्र हमारा वचनपत्र है. जब भी हमें जनता ने अवसर दिया हमने विश्वस्तर की योजनाओं को क्रियान्वित करने का काम किया है. हम अपने चुनावी घोषणापत्र पर जनताकी राय लेकर उसपर शीर्ष स्तर के विशेषज्ञों से उसे पूरा कराने की कार्ययोजना बनाते हैं.''

खुर्शीद ने कहा, '' मैं (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी के स्मार्ट बनारस को अभी खोज ही नही पाया हूं. मैं मोदी जी के स्मार्ट बनारस को देखने की लालसा लिए आया था, पर दुर्भाग्यवश मुझे वह स्मार्ट बनारस कहीं मिला ही नही.'' कांग्रेस नेता ने कहा, ''बनारस की मूलभूत समस्यायें आज भी जस की तस हैं. मुझे दुःख हो रहा है कि बनारस के लोगों ने जिस भावना से मोदी जी को वोट देकर प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने जनता की उसी भावना को ठेस पहुंचायी है.''

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: सीएम योगी आज करेंगे गाजीपुर और जौनपुर का दौरा, परियोजनाओं की देंगे सौगात

UP Election: BJP नेता ने OP Rajbhar को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'2017 से पहले अयोध्या में ये प्रकाश नहीं था', रामनगरी में दीपोत्सव को लेकर बोले CM योगी
'2017 से पहले अयोध्या में ये प्रकाश नहीं था', रामनगरी में दीपोत्सव को लेकर बोले CM योगी
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
'मुचुआ भी जाएंगे और जुमलू भी', रामलीला मैदान की रैली के बाद बोले अखिलेश यादव
'मुचुआ भी जाएंगे और जुमलू भी', रामलीला मैदान की रैली के बाद बोले अखिलेश यादव
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देवास: शराब तस्करों ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, इलाज के दौरान मौत
देवास: शराब तस्करों ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, इलाज के दौरान मौत
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक, फैंस को दी फ्लाइंग किस
Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Embed widget