एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस में पैराशूट प्रत्याशियों को लेकर असंतोष, कहीं भारी न पड़ जाए नाराजगी

Uttarakhand Election 2022: चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के अंदर नेताओं की नाराजगी देखने को मिल रही है. लक्सर विधानसभा सीट से टिकट कटने के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद खारी ने पार्टी पर आरोप लगाया.

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के अंदर नेताओं की नाराजगी देखने को मिल रही है. टिकट वितरण में खुद की अनदेखी और पैराशूट व दूसरे दल छोड़कर पार्टी में शामिल हुए नेताओं को प्राथमिकता दिए जाने से कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है. कांग्रेस के युवा गुज्जर नेता प्रमोद खारी का आरोप है कि उन्हें टिकट का आश्वासन दिया गया था बावजूद इसके बसपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए अंतरिक्ष सैनी को उनकी जगह टिकट दे दिया गया.
 
टिकट कटने से नारा हुए प्रमोद खारी
 
प्रमोद खारी हरिद्वार की लक्सर विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट के दावेदार थे लेकिन आखिरी वक्त में बड़े नेताओं और हाईकमान ने फैसला बदल दिया और अंतरिक्ष सैनी को टिकट दे दिया. कांग्रेस के इस फैसले से खारी और उनके समर्थक खुद को अपमानित और ठगा हुआ महसूस कर रहे है. प्रमोद खारी की गिनती कांग्रेस के प्रभावशाली युवा नेताओं में होती है. साफ सुथरी छवि वाले संघर्षशील नेता प्रमोद खारी की कार्यकुशलताऔर पार्टी के प्रति समर्पण के कांग्रेस के बड़े नेता भी कायल है.
 
कांग्रेस पर लगाया धोखा देने का आरोप
 
प्रमोद खारी पिछले 20 सालों से ज्यादा समय से कांग्रेस के लिए निष्ठावान रहे हैं, लेकिन पार्टी से मिले इस धोखे के बाद वो काफी नाराज है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से ही अपने समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओ के साथ छल करती रही है. जिस तरह से कांग्रेस के कुछ नेताओ ने अपने निजी स्वार्थों के लिए के सीटों पर बाहरी और कमजोर लोगों को टिकट दिए है उसका परिणाम कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा. 
 
कहीं भारी पड़ न जाए नाराजगी
 
खारी ने कांग्रेस नेताओं की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इनकी ऐसी क्या मजबूरी थी जो स्थानीय मजबूत और समर्पित कार्यकर्ताओ को छोड़कर बाहरी और कमजोर लोगों को टिकट दिए गए. हरिद्वार की आधा दर्जन से ज्यादा सीटों पर गुज्जर समाज के मतदाताओं का प्रभाव है. इस बार गुज्जर समाज अपनी अनदेखी किये जाने से ठगा हुआ महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि वो खुद का टिकट कटने से काफी आहत हैं और अपने समर्थकों के साथ विचार विमर्श कर रहे है. जल्द ही वो अपने अगले कदम का खुलासा करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी को उनकी अनदेखी भारी पड़ने वाली है. 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget