एक्सप्लोरर

Chandrashekhar Azad News: चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को कांग्रेस ने बताया सोची समझी रणनीति, लोकसभा चुनाव को लेकर किया ये दावा

Congress on Chandrashekhar Azad Attack: वहीं जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, इस हमले के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने से उनके समर्थकों में खासा रोष है.

Chandrashekhar Azad Attack News: कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे शुक्रवार को लोकसभा के चुनाव की तैयारियों को लेकर सीतापुर सदर से पूर्व विधायक राकेश राठौर के आवास पर पहुंचे. इस दौरान कांग्रेस नेता नकुल दुबे ने एबीपी गंगा सवांददाता पंकज सिंह गौर से खास बातचीत करते हुए कहा भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हुआ हमला एक सोची समझी रणनीति है. साल 2024 में कांग्रेस यूपी की 80 सीटें जीतेगी और इस दौरान समाजवादी पार्टी से खैराबाद नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रहे जलीस अंसारी और उनके समर्थक कांग्रेस में शामिल हो गए. 

वहीं हमले के बाद भीम आर्मी चीफ ने मीडिया से बात करते हुए कहा- "मैं दर्द के लिए दवा ले रहा हूं और उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिनों में ठीक हो जाऊंगा. इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कुछ न बोलना यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में अपराध को संरक्षण दे रहे हैं." वहीं सहारनपुर जिला स्थित देवबंद में दलित नेता और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार शाम हुए जानलेवा हमले में इस्तेमाल की गई कार जिले के मिरगपुर गांव से बरामद कर ली गई है. वहीं चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस घटना के बाद अपने नेता को उचित सुरक्षा दिए जाने की मांग की है.

वहीं जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है. वहीं आजाद पर हुए हमले के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने से उनके समर्थकों में खासा रोष है. सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि चन्द्रशेखर के साथी मनीष कुमार की तहरीर पर कार सवार अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है. पुलिस की कई टीम जांच कर रही हैं और बहुत जल्दी ही हमलावर सलाखों के पीछे होंगे.

UP News: कानपुर में सपा विधायक का अनोखा प्रदर्शन, कार के ऊपर नाव और नाव पर नेता जी, पुलिस ने काटा 2 हजार का चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget