एक्सप्लोरर

यूपी: रोजगार को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार पर साधा निशाना, लल्लू बोले- हकीकत कुछ और ही है

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार 26 जून को एक साथ एक करोड़ लोगों को रोजगार मुहैया कराया. अब इसे लेकर कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है.

लखनऊ, एजेंसी. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर रोजगार दिलाने के नाम पर जनता को छलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार के दावे हकीकत से बिल्कुल उलट हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा सरकार राज्य में सवा करोड़ लोगों को रोजगार देने का दावा कर रही है लेकिन यह कोरा झूठ और ठगी है. उन्होंने कहा कि गांवों में लोग जो काम सदियों से करते आ रहे हैं, सरकार बता रही है कि उसने यह रोजगार दिया है लेकिन इस गोरखधंधे और ठगी को जनता माफ नहीं करेगी.

लल्लू ने कहा कि सरकार भले ही एक करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार देने का दावा कर रही है लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और ही है. उनके अनुसार प्रदेश में रोजाना कहीं न कहीं से आर्थिक तंगी के वजह से लोग आत्महत्या कर रहे हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि, 'उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव में सूरत से लौटे प्रवासी मजदूर ने शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सिर्फ बांदा जिले में ही लॉकडाउन के दौरान 20 लोगों के आत्महत्या करने की खबरें आ चुकी हैं, आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? अगर रोजगार मिल रहा है तो लोग आत्महत्या क्यों करने पर मजबूर हैं?'

यूपी: रोजगार को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार पर साधा निशाना, लल्लू बोले- हकीकत कुछ और ही है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी अपने साथ एक आर्थिक तबाही भी लेकर आई है. उत्तर प्रदेश का कांच उद्योग, पीतल उद्योग, कालीन उद्योग, बुनकरी, फर्नीचर उद्योग, चमड़ा उद्योग, होजरी उद्योग, डेयरी, मिट्टी बर्तन उद्योग, फिशरी-हेचरी उद्योग समेत सभी तरह के कारोबार को जबरदस्त झटका लगा है. लल्लू के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लाखों बुनकरों की हालत अत्यंत खराब है, कुटीर और लघु उद्योग मंदी की मार सह रहे हैं लेकिन सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: अलीगढ़ में पोस्टमॉर्टम हाउस की अव्यवस्था पर भड़कीं प्रियंका गांधी, योगी सरकार पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा-'मुख्यमंत्री ने आपदा को अवसर में बदल दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget