एक्सप्लोरर

'CM धामी की सादगी से लगता है वो साधु हैं', कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की तारीफ

UK News: कांग्रेस नेता ने बीजेपी के उत्तराखंड मुख्यमंत्री की शान में कसीदे गढ़े हैं. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सादगी देखकर लगता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वास्तव में एक साधु हैं.

UK Politics: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Congress Leader Acharya Pramod Krishnam) बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अब उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) की शान में कसीदे गढ़े हैं. आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस की लाइन से हटकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. पिछले दिनों गाजियाबाद का नाम बदलने की मांग ने जोर पकड़ा था. आचार्य ने दो कदम आगे बढ़कर मुख्यमंत्री योगी के नाम पर गाजियाबाद का नाम करने की मांग कर डाली. बता दें कि गाजियाबाद के नाम बदलने जाने का प्रस्ताव योगी सरकार को नगर निगम ने भेज दिया है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नाम बदले जाने का समर्थन किया. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर गाजियाबाद की जगह आदित्य नगर रखे जाने की वकालत की.

बीजेपी के मुख्यमंत्री की कांग्रेस नेता की तारीफ

हिंदू संगठनों की सुर में सुर मिलाकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस को असहज कर दिया. एक बार फिर उन्होंने बीजेपी के मुख्यमंत्री का गुणगान किया है. कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सादगी का प्रतीक बताया है. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का मुख्यमंत्री साधु होना चाहिए. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि सादगी देखकर लगता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वास्तव में एक साधु हैं.

पुष्कर सिंह धामी को बताया देवभूमि का साधु

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस के शामिल नहीं होने पर भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आपत्ति जताई थी. उन्होंने कांग्रेस के फैसले को दुखद बताते हुए कहा था कि राम मंदिर को बीजेपी का समझ लेना दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने राम मंदिर उद्घाटन को बीजेपी का कार्यक्रम बताकर न्योता सम्मानपूर्वक अस्वीकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिना राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संभव नहीं होती. 

Gyanvapi Survey Report: ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पर मुस्लिम पक्ष की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'कोर्ट के हर फैसले का हम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय और अनिल मिश्रा की जगह अभी कोई नहीं आएगा! ट्रस्ट की बैठक से पहले बड़ा दावा
चंपत राय और अनिल मिश्रा की जगह अभी कोई नहीं आएगा! ट्रस्ट की बैठक से पहले बड़ा दावा
वाराणसी: गंगा आरती में शामिल हुए बिहार के राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन, पत्नी के साथ की पूजा अर्चना
वाराणसी: गंगा आरती में शामिल हुए बिहार के राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन, पत्नी के साथ की पूजा अर्चना
Ram Mandir Trust Meeting Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी नहीं होगी CBI जांच, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने याचिका की खारिज
Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी नहीं होगी CBI जांच, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने याचिका की खारिज
Exclusive: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले दिग्विजय सिंह का बड़ा जुबानी हमला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम लेकर किया ये दावा
राम मंदिर: बैठक से पहले दिग्विजय सिंह का बड़ा जुबानी हमला, चंपत राय और अनिल मिश्रा पर किया ये दावा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget