एक्सप्लोरर

Shamli News: शामली से 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' की शुरुआत, कांग्रेस बोली- हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश बांटने की कोशिश

UP News: कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बीजेपी पर देश में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया, इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी की नीतियों को जनविरोधी बताया.

Congress Hath Se Hath Jodo Yatra: उत्तर प्रदेश के शामली में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा (Hath Se Hath Jodo Yatra) का शुभारंभ किया गया. इस यात्रा का शुभारंभ कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने किया. इस दौरान कांग्रेसी नेता ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर तंज कसा. उन्होंने बीजेपी पर देश में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने के आरोप भी लगाए. बता दें कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल रही है. शामली जनपद के कांधला कस्बे में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ करने कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया.

'महंगाई पर कोई बात नहीं हो रही'

इसके बाद उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि देश को तोड़ने को प्रयास किया जा रहा है. हिंदू-मुस्लिम के नाम पर मंदिर-मस्जिद के नाम पर देश को बांटने का भी प्रयास किया जा रहा है, जो समस्याएं हैं उनसे दूर रखने के लिए हिंदू-मुस्लिम के बीच दीवार खड़ी की जा रही है. बेरोजगारी पर कोई बात नहीं हो रही है, महंगाई पर कोई बात नहीं हो रही है, किसानों की समस्याओं पर कोई बात नहीं हो रही है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरुआत की थी जिसे जनता का भरपूर प्यार मिला. भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक निकाली गई थी.

इसी क्रम में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली है, ताकि देश में आपसी भाईचारा और दिलों को जोड़ने का काम किया जा सके. कांग्रेस का उद्देश्य है कि राहुल गांधी के संदेश को कार्यकर्ता दरवाजे-दरवाजे जाकर पहुंचायें. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार की जनविरोधी नीतियां है, उन्होंने सरकार बनने से पहले जो वादे किए थे, उन सब से जनता को रूबरू करा सकें, जिसका कांग्रेस ने नाम चार्जशीट दिया है. इस दौरान कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सभा के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी शुभारंभ किया. इस मौके पर उनके साथ काफी संख्या के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: UP Politics: क्या बीजेपी के संपर्क में हैं सपा के कई नेता और विधायक? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget