एक्सप्लोरर

UP News: कांग्रेस ने 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' को लेकर की पूरी तैयारी, BJP को घेरने लेकर बनाई नई रणनीति?

Hath Se Hath Jodo Yatra: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने पहलवानों के प्रदर्शन पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी आपबीती बता रही लेकिन बीजेपी को शर्म नहीं आती है.

Hath Se Hath Jodo News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) ने कहा कि 'हाथ से हाथ जोड़ो' (Hath Se Hath Jodi) अभियान के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं. इस अभियान में हम गांव के लोगों तक पहुंचकर बीजेपी की जन विरोधी नीतियों पर चर्चा करेंगे. अभियान का नेतृत्व प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कर रही हैं. वह जल्द यूपी आकर अभियान के सारे कार्यक्रमों का जायजा लेंगी. खाबरी ने कहा कि 26 जनवरी को देशभर में अभियान लॉन्च किया जाएगा और 1 फरवरी से प्रदेश के गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने का कार्यक्रम शुरू होगा.

बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पर खाबरी ने कहा कि यह उनका होमवर्क है. हमने भी होमवर्क किया है. देश में लोकतंत्र जिंदा रखना है, संविधान को बरकरार रखना है तो कांग्रेस को लाना होगा. कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो लोकतंत्र और संविधान में आस्था रखती है. जेपी नड्डा के माफियाराज के बयान पर कहा, वह किस माफियाराज की बात कर रहे हैं. जो इनकी सरकार में है वह कभी किसी की सरकार में नहीं रहा. क्या वह अपने ही माफियाराज से लड़ने जा रहे हैं. एक इंटरनेशनल खिलाड़ी रो-रो कर अपनी आपबीती बता रही है और इनको शर्म नहीं आ रही है. यह भी तो उसी माफियाराज में आता है. देश में जहां-जहां बीजेपी की सरकार है, उन राज्यों में किस तरह का माफिया राज है यह किसी से छुपा नहीं है.

बुंदेलखंड हाईवे की गुणवत्ता पर खाबरी ने किया तंज
खाबरी ने कहा, 'बीजेपी कहती है, हमने हाईवे बना दिए. इंटरनेट दिया. रेलवे और एयरवेज का विस्तार किया. हमारा बुंदेलखंड हाईवे तो बनने के अगले ही दिन बैठ गया. तमाम हाईवे के काम की जांच करा दो तो एजेंसियां फंस जाएंगी. ऐसे हाईवे का क्या मतलब जिसमें गाड़ी 60 से 80 के ऊपर न चल पाए. बुंदेलखंड एक्सप्रेस में 40 से 50 की स्पीड से गाड़ी नहीं चल पाती. इतना जर्क है, इतने कट हैं, इतने पैच भरे गए हैं.'

हमारे मॉडल पर चलेंगे तो डुप्लीकेट कहलाएंगे अखिलेश - खाबरी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने कहा कि तीसरा मोर्चा बीजेपी की शिगुफाबाजी है. 2022 के चुनाव में भी इसी तरह का राजनीतिक माहौल बनाया गया था. अखिलेश समझ नहीं पाए. सरकार को बनाने में छोटे-छोटे दलों की नासमझी भी बड़ा योगदान है. तीसरे मोर्चे की आज जरूरत नहीं है. देश के अंदर सीधे लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस में है. राहुल गांधी की यात्रा उन्होंने कहा कि कोई भी चीज एक मॉडल बन जाती है लेकिन उसका डुप्लीकेट नकल ही माना जाता है. अखिलेश हमारे मॉडल पर चलेंगे तो डुप्लीकेट माना जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Uttarayani Mela: उत्तरायणी मेले में पहली बार दिखा कुश्ती का दंगल, कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
झांसी: पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget