एक्सप्लोरर

कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह की राहुल गांधी से संभल न जाने की अपील, कहा- 'कोई कार्यक्रम का जारी नहीं'

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संभल दौरे पर जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (निषेधाज्ञा) जिले में 31 दिसंबर तक लागू रहेगी.

Sambhal Violence: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस सांसदों के साथ बुधवार को संभल का दौरा करेंगे. यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. अजय राय ने बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी राहुल के साथ संभल का दौरा कर सकती हैं. इसके बाद मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने एक अपील की है. 

संभल में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक शनिवार को खत्म हो रही थी. हालांकि, जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने इसे बढ़ाकर 10 दिसंबर कर दिया. इस बीच, जिलाधिकारी ने कहा है कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (निषेधाज्ञा) जिले में 31 दिसंबर तक लागू रहेगी. उन्होंने कहा, ‘‘10 दिसंबर तक कोई भी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि, सक्षम प्राधिकार से अनुमति लिए बिना जिले में प्रवेश नहीं कर सकता.’’

संभल आने की अनुमति नहीं- एसपी
राहुल गांधी के संभल दौरे के बारे में पूछे जाने पर संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने मंगलवार को बताया, “संभल में पहले से ही बीएनएसएस की धारा 163 लागू है. किसी को भी संभल आने की अनुमति नहीं है. यदि वह आते हैं तो उन्हें नोटिस दिया जाएगा.” मुरादाबाद के मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने नेता विपक्ष राहुल गांधी से संभल न आने की अपील की है. हालांकि आधिकारिक तौर पर कांग्रेस ने राहुल गांधी का अभी संभल जाने का कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया है.

कल राहुल गांधी यूपी के सांसदों के साथ जाएंगे संभल, प्रियंका गांधी के भी जाने की संभावना

अजय राय ने कहा, ‘‘प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश से पार्टी के सभी छह सांसद शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। इनमें पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी होंगे.’’ प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राय ने कहा कि वह भी राहुल गांधी के साथ संभल जाएंगे, जो रायबरेली से सांसद हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या केरल के वायनाड से पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा भी अपने भाई के साथ संभल जाएंगी, राय ने कहा कि वह भी जा सकती हैं.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget