एक्सप्लोरर

UP lok Sabha Election: पहले चरण के लिए सीएम योगी कल से शुरू करेंगे प्रचार अभियान, 5 दिन में करेंगे 15 रैलियां

UP News: यूपी में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 27 मार्च है. वहीं सीएम योगी पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए 27 मार्च से रैलियां की शुरुआत करने जा रहे है.

Lok Sabha Election 2024: 2024 के लोकसभा चुनाव में पहले चरण के नामांकन का सिलसिला जारी है. अब कल 27 मार्च तक ही नामांकन की तारीख बची है. इस दौरान 8 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है. वहीं इनमें मुजफ्फरनगर सीट के लिए आज बसपा, सपा और भाजपा तीनों सीटों के उम्मीदवार आज नामांकन दाखिल करेंगे. इन सीटों पर प्रचार प्रसार के लिए नेताओं का शेड्यूल तय हो गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ अगले 5 दिनों में 15 रैलियां अलग-अलग क्षेत्र में कर, लोगों को भाजपा के पक्ष में जोड़ेंगे. 

इस दौरान चुनावी समर में दोनों डिप्टी सीएम भी लगातार उतरे हुए दिखाई दे रहे हैं. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बिजनौर आज जा रहे हैं. वहां वह रामलीला ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे और फिर नगीना सीट से प्रत्याशी ओम कुमार का नामांकन कराएंगे . वहीं मुजफ्फरनगर से भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के नामांकन में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौजूद रहेंगे. बीजेपी इस सीट से तीसरी बार संजीव बालियान को चुनाव लड़वा रही है. इस बार चुनाव जीतते है तो उनके लिए इस सीट से हैट्रिक होगा. 

सीएम करेंगे 5 दिन में 15 रैली
सीएम योगी आदित्यनाथ पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर 27 मार्च से रैलियां की शुरुआत करने जा रहे हैं. सीएम 27 मार्च से 31 मार्च तक कुल 5 दिनों में 15 रैलियां संबोधित करने वाले हैं. इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ब्रज क्षेत्र में भी चुनावी रैलियां करेंगे. सीएम 27 मार्च को मथुरा, मेरठ और गाजियाबाद में रैली करने वाले हैं. इसके बाद 28 मार्च को सीएम मुरादाबाद,  बिजनौर और अमरोहा में रैली करेंगे . 29 मार्च को सीएम योगी शामली,  मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में रैली करेंगे,  फिर 30 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बागपत , बुलंदशहर और नोएडा में रैली होगी. इसके बाद 31 मार्च को सीएम योगी बरेली, रामपुर और पीलीभीत में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें: Holi 2024: सीएम योगी होली मनाने पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, बोले- 'सनातन धर्म उत्साह में विश्वास करता हैं'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget