एक्सप्लोरर

योगी बोले, सोनभद्र की घटना के लिए कांग्रेस और सपा नेता जिम्मेदार, कार्रवाई के लिए तैयार रहें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र की घटना के लिए कांग्रेस और सपा के नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वे कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

सोनभद्र, भाषा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र हत्याकांड के लिए कांग्रेस और सपा के नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। योगी ने कहा कि उन्हें इसकी सजा के लिए तैयार रहना चाहिए। रविवार को सीएम योगी ने उम्भा गांव पहुंचकर सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सपा का जमकर घेराव किया।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार इस वारदात की तह में जाएगी और 'घड़ियाली आंसू' बहाने वालों का पर्दाफाश करेगी।

योगी बोले, सोनभद्र की घटना के लिए कांग्रेस और सपा नेता जिम्मेदार, कार्रवाई के लिए तैयार रहें

उन्होंने सपा को भी घेरे में लेते हुए कहा, 'यह बात सामने आई है कि इस मामले की तह में कांग्रेस के नेताओं का पाप है। जिन लोगों ने यह पाप किया, उनकी समाजवादी पार्टी के साथ आर्थिक साझेदारी रही है। उन लोगों के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई भी की है।' योगी ने एक सवाल पर कहा कि कांग्रेस और सपा के नेता इस पाप के लिए जिम्मेदार हैं और इसकी सजा के लिए उन्हें तैयार भी रहना चाहिए।

योगी बोले, सोनभद्र की घटना के लिए कांग्रेस और सपा नेता जिम्मेदार, कार्रवाई के लिए तैयार रहें

मालूम हो कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने करीब 30 घंटे तक मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस में हिरासत में रहने के दौरान शनिवार को सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी।

गत बुधवार को सोनभद्र सामूहिक हत्याकांड में 10 लोगों के मारे जाने की घटना के बाद पहली बार सोनभद्र पहुंचे योगी ने कहा कि आजादी के बाद वर्ष 1955 में कांग्रेस की सरकार ने सोनभद्र में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के नाम पर जनजाति के लोगों की भूमि को एक पब्लिक ट्रस्ट के नाम कर दिया। वर्ष 1989 में उस ट्रस्ट से जुड़े लोगों के नाम पर वह जमीन कर दी गई। वर्ष 2017 में वह जमीन कुछ लोगों को बेची गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गड़बड़ी की जांच के लिए राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जो 10 दिन में रिपोर्ट देगी। इसके अलावा इस घटना में पुलिस की तरफ से कहां-कहां लापरवाही हुई है, इसकी जांच वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक को सौंपी गई है।

योगी ने कहा कि उम्भा समेत दर्जनों गांव में जनजातीय लोगों की जमीनें हड़पे जाने के प्रकरण सामने आए हैं। सरकार आने वाले समय में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई करेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget