एक्सप्लोरर

शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे सीएम योगी बोले- यह वो सरकार नहीं जो मुकदमे वापस ले, हम आतंकियों को कुचल देंगे

सीएम योगी ने कहा कि आतंकवादियों ने बहन-बेटियों के सामने सिंदूर उजाड़ने जैसा अमानवीय कृत्य किया है, इसका बदला जरूर लिया जाएगा

UP News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी को गुरुवार को ड्योढ़ी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभम के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी.

मुख्यमंत्री ने शुभम की पत्नी से आतंकी हमले की पूरी आपबीती सुनी और कहा कि डबल इंजन की सरकार और पूरा देश इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पूरी शक्ति से कार्रवाई करेगी.

इस दौरान सीएम ने बिना किसी राजनीतिक दल और नेता का नाम लिए बिना पूर्ववर्ती सरकारों से फैसले पर निशाना साधा. सीएम ने कहा कि यह वह सरकार नहीं जो आतंकवादियों पर दायर मुकदमों को वापस लेती हो या वहां पर भी अपना वोट बैंक देखती हो. पूरी सख्ती से ऐसे तत्वों के विषैले फनों को कुचलने का कार्य होगा.

2 साल बाद सामने आई अतीक के भाई अशरफ की बीवी जैनब! पहुंची हाईकोर्ट, कर दी बड़ी मांग

शुभम की मौत ने पूरे प्रदेश को गमगीन कर दिया
सीएम योगी ने कहा कि आतंकवादियों ने बहन-बेटियों के सामने सिंदूर उजाड़ने जैसा अमानवीय कृत्य किया है, इसका बदला जरूर लिया जाएगा. यह हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे देश की आत्मा पर हमला है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है और देश इसके ताबूत में अंतिम कील ठोकने की शुरुआत कर चुका है.

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई सीसीएस बैठक का जिक्र करते हुए बताया कि सख्त निर्णय लिए जा चुके हैं और गृह मंत्री खुद घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता सरकार के साथ है और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए एकजुट है.

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे. आपको बता दें कि शुभम की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी और वह परिवार का इकलौता बेटा था. उनकी मौत ने पूरे प्रदेश को गमगीन कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget