एक्सप्लोरर

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, सीएम योगी ने कहा-संगठन और सरकार का टीम वर्क

यूपी में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव बीजेपी के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी योजनाएं जन जन तक पहुंची. इसका नतीजा है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के चुनाव में हमारी बड़ी जीत हुई.

CM Yogi Adityanath on Block Pramukh Chunav: पंचायत चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद ब्लॉक प्रमुख के नतीजों में भी बीजेपी ने ही बाजी मारी. राजधानी लखनऊ समेत कई जगह समाजवादी पार्टी का खाता तक नहीं खुला. ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नतीजों बाद सीएम योगी और डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भाजपा मुख्यालय पहुंचे और सभी को जीत की बधाई दी.

हर व्यक्ति तक पहुंची योजनाएं

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि, पीएम मोदी ने 7 साल पहले सबका साथ, सबका विकास का जो मंत्र दिया था. जो योजनाएं बनाई गईं ईमानदारी से हर तबके, हर व्यक्ति तक पहुंचने का काम हुआ. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम उसके जीवंत उदाहरण हैं. सीएम ने कहा कि, 825 में से 735 पर बीजेपी ने प्रत्याशी खड़े किए, 14 सीटें सहयोगी दल 'अपना दल को दिया और 76 सीटें कार्यकर्ताओं के लिए छोड़ दी थीं. 

ये जीत संगठन और सरकार का टीम वर्क

अब तक भाजपा 635 सीटों पर सहयोगी दलों साथ विजयी बन रही. परिणाम पूरे आने पर संख्या बढ़ेगी. सीएम ने कहा लोकतंत्र के सबसे बड़े आयोजन को करने में कुछ लोग कोरोना की चपेट में भी आये, इनमे कुछ असमय काल के गाल में गए. हमने इनके लिए गाइडलाइंस में संशोधन किया. इनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन मृतक आश्रितों को नौकरी और अन्य आर्थिक सहायता दे रहे हैं. सीएम ने कहा ये जीत सरकार और संगठन की टीम वर्क का परिणाम है.

प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की तारीफ की

वहीं, भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, ये जीत पीएम मोदी और सीएम योगी की लोकप्रियता व लोक कल्याणकारी नीतियों से मिली है. पहले की सरकार गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार की वजह से हटी. आज घर में बैठी बेटी कहती रात 12 बजे भी बिना डर घर से बाहर निकल सकती. अगर कोई गलत करने की कोशिश भी करता तो बच नहीं सकता.

लखनऊ के 8 ब्लॉक में से 7 पर भाजपा जबकि, एक पर निर्दलीय की जीत

बीकेटी ब्लॉक:
उषा सिंह, भाजपा- 87 वोट
रेनू यादव, सपा- 13 वोट

सरोजनीनगर ब्लॉक:
सुनील कुमार, भाजपा- 42 वोट
दिलीप कुमार, सपा- 22 वोट
4 वोट निरस्त

गोसाईगंज ब्लॉक:
विनय कुमार, भाजपा- 63
अनुज सिंह, सपा- 31

काकोरी ब्लॉक:
नीतू यादव, भाजपा- 33
कमलेश यादव, सपा- 22
1 वोट निरस्त

मोहनलालगंज ब्लॉक:
ओमप्रकाश शुक्ला, भाजपा- 58
नवनीत सिंह, सपा- 25
4 वोट निरस्त

मलिहाबाद ब्लॉक 
निर्मल वर्मा, भाजपा- 76
विद्यावती, सपा- 7
6 वोट निरस्त

माल ब्लॉक:
रामदेवी, भाजपा- 68
उमा रावत, सपा- 16

चिनहट ब्लॉक: 
मंजू सिंह, भाजपा- 4
शशि यादव, सपा- 7
श्रीमती संतोष यादव, प्रसपा- 0
उषा यादव, निर्दलीय- 10

ये भी पढ़ें.

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी को मिली बड़ी कामयाबी, विपक्ष ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर कई जगह से घंसा, बरसात में पानी भी भरा
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर कई जगह से घंसा, बरसात में पानी भी भरा
सपा के साथ आएंगे बृजभूषण शरण सिंह? अखिलेश यादव के नेता ने बढ़ाया सस्पेंस
सपा के साथ आएंगे बृजभूषण शरण सिंह? अखिलेश यादव के नेता ने बढ़ाया सस्पेंस
CM योगी बोले- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा
CM योगी बोले- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget