एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 125 करोड़ की योजनाओं की सौगात, कहा- अब विकास यहां की पहचान है

Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गोरखपुरवासियों को नगर निगम की 125 करोड़ की विकास की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब विकास गोरखपुर की पहचान है.

Gorakhpur News: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने गोरखपुर वासियों को नगर निगम की 125 करोड़ की विकास की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि गोरखपुर (Gorakhpur) का निरंतर विकास हो रहा है. हर मार्ग पर चौड़ीकरण के बाद फोरलेन सड़कें देखने को मिलेगी. पांच साल में गोरखपुर की पहचान बदल गई है. उन्होंने कहा कि पांच साल बाद गोरखपुर आने वाले लोग रात में जगमगाती लाइट और सुंदरता देखकर सोचते होंगे कि क्या ये वही गोरखपुर है. जहां ट्रांसफर होना दंड माना जाता रहा है. पहले गोरखपुर की पहचान माफिया और मच्छर थे लेकिन अब विकास (Development) इसकी पहचान है.
 
125 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण
सीएम योगी ने गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नगर निगम के विकास की 125 करोड़ रुपये की 422 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने 10 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, दो लग्जरी सिटी बसें, कूड़ा उठाने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्‍होंने कहा कि आज मुझे एक साथ 125 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण का अवसर प्राप्त हो रहा है. सभी को बधाई देता हूं. पांच साल में गोरखपुर ने अपनी तस्वीर बदली है.
 
गोरखपुर की तस्वीर बदल गई
सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर को लोग माफिया और मच्छर के लिए जाने जाते थे लेकिन अब मुम्बई और दिल्ली जैसी सड़कें अब इसकी पहचान है. यहां एम्स की सुविधा हो गई है. फर्टिलाइजर शुरू हुआ. बीआरडी सुपर स्पेशियलिटी सुविधा के साथ पुनः संचालित है. देश में कहीं शहर के इतने करीब एयरपोर्ट नहीं मिलेगा. सभी सुविधाएं मिली है. गोरखनाथ समेत सभी मार्ग फोरलेन मिलेंगे. सड़कों की लाइट रात में चमकती है, तो 5 साल बाद गोरखपुर आने वाले लोग सोचते हैं कि क्या ये यही गोरखपुर है. जहां ट्रांसफर का मतलब दंड माना जाता था. 
 
शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा का विस्तार
सीएम ने कहा कि रामगढ़ताल की अलग पहचान है. पूरे देश में ऐसा ताल कहीं नहीं है. महानगर के इतने करीब देश में किसी भी शहर में एयरपोर्ट नहीं है. पहले यहां पर कार्यक्रम करना होता था, तो बरसात के महीने में सोचना पड़ता था. आज गोरखपुर में बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह है. जहां 1500 लोग एक साथ बैठ सकते हैं. गोरखपुर विकास के पथ पर अग्रसर है. इलेक्ट्रिक बस सेवा को विस्तार दिया गया है. गोरखपुर सिटी, पिपराइच, पीपीगंज, कैम्पियरगंज, सहजनवां, खजनी, बांसगांव और चौरीचौरा समेत अन्य कस्बों के लिए भी सिटी बसें चलेगी.  
 
किसी के साथ नहीं होगा भेदभाव
सीएम ने कहा कि गोड़धोइया नाले के दोनों ओर सड़क बना रहे हैं. उसमें गंदा पानी नहीं गिरेगा. उसके लिए अलग से पाइप बिछेगी. स्ट्रीट वेंडर के पुनर्वास की व्यवस्था हो रही है. नगर निगम, जीडीए के साथ मिलकर उन्हें लोन सस्ते दर पर दिलाकर आर्थिक रूप से स्वावलंबन की ओर अग्रसर करें. विकास का कोई विकल्प नहीं होता है. परिवर्तन का आधार विकास होता है. नगर निगम की 422 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास यहां हो रहा है. दो ट्रांसजेंडर को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है. भेदभाव किसी के साथ नहीं होना चाहिए. समरसता होनी चाहिए.
UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती के वो फैसले, जिनसे आसान होती गई BJP की राह

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सुविधा और अन्य लाभ के लिए विकास जरूरी है. एक व्यक्ति जिसने कभी पक्का मकान नहीं देखा है, उसके लिए ये सपना पूरा होने जैसा है. कोरोना महामारी में हमने बेहतर काम किया है. धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं. आज राजघाट पर पक्का घाट बन गया है. पहले कितनी गंदगी थी. चौराहे सुंदर बन रहे हैं. आईटीएमएस की सुविधा हो गई है. हमें इसे सुंदर बनाए रखना है. आजादी का अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा 13 से 15 अगस्त तक फहराना है. आजादी के 100 साल का एक संकल्प होना चाहिए कि हम अपने नगर, वार्ड और प्रदेश को कैसे आगे बढ़ाना है.
 
ये भी पढ़ें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget