एक्सप्लोरर

Vice-President Election 2022: जगदीप धनखड़ को मायावती के समर्थन पर भड़की सपा, उदयवीर सिंह बोले- ये तो होना था

Vice-President Election 2022: उपराष्ट्रपति चुनाव में बसपा ने एनडीए उम्मीदवार को समर्थन दिया है जिस पर सपा नेता उदयवीर सिंह ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये स्वाभाविक है.

Vice-President Election 2022: उपराष्ट्रपति चुनाव में बसपा की तरफ से एनडीए (NDA) उम्मीदवार को समर्थन देने पर सपा नेता उदयवीर सिंह (Udayveer Singh) ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये स्वाभाविक है और जिस तरह से पिछली राजनीति हुई उसके हिसाब से है बसपा (BSP) लगातार बीजेपी (BJP) की मदद करने में लगी है. उन्होंने कहा कि रामजी गौतम तो राज्यसभा में गए ही बीजेपी की मदद से थे. लगातार ये दोस्ती चल रही है, विधानसभा चुनाव में भी दोनों का एक दूसरे के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर देखने को मिला था.

सपा का मायावती पर निशाना
सपा नेता ने कहा कि बीजेपी के हर निर्णय के साथ बसपा लगातार है, चाहे वो जम्मू-कश्मीर का मामला हो या सीएए, एनआरसी का बहुत सी बातें हैं जिन पर बासपा ने खुलकर बीजेपी का समर्थन किया है, जो उनके पुराने ताल्लुकात हैं गिव एंड टेक के, छोटे भाई, बड़े भाई वाले, इस पर हमें कोई आश्चर्य नहीं है. स्पष्ट दिख रहा है कि बसपा हर कदम पर बीजेपी की मदद कर रही है, उसके निर्णय में हां में हां मिला रही है. क्यों मिला रही है, कोई राजनीतिक मजबूरी है या व्यक्तिगत परेशानी है या कोई और बात है यह बसपा के लोग बता पाएंगे.

Vice-President Election 2022: 'बहन जी ने हमेशा वंचित वर्ग की आवाज उठाई है', मायावती के फैसले पर बोले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

उदयवीर सिंह ने उठाए मायावती पर सवाल
उदयवीर ने कहा कि इस समय देश में ईडी का भी काफी प्रकोप है. 2024 चुनाव में बीजेपी और बसपा की चुनौती पर कहा की राजनीति में एक और एक 2 हो जाए यह जरूरी नहीं, कभी एक और एक ग्यारह होता है और कभी एक और एक जीरो भी हो जाता है. पिछली बार हम और बसपा साथ में लड़े, लोगों को लगता था प्रदेश में कहीं लड़ाई ही नहीं रहेगी. बसपा का जो मूल वोटर है उस पर अत्याचार उत्पीड़न करने वाला बीजेपी का लीडरशिप है. उनका जो कोर वोटर है उसके वोट बैंक के साथ बसपा का उपेक्षित पीड़ित कैसे खड़ा होगा. इस पर शंका और आश्चर्य है. इसलिए जरूरी नहीं कि उन दोनों के साथ खड़े होने का परिणाम वैसा ही आये जैसा गणित के हिसाब से दिखता है. 

मायावती से पूछा ये सवाल
मायावती के ट्वीट पर पर सपा नेता  ने कहा कि पार्टी का क्या मूवमेंट है जो बीजेपी से मिलता है और जब बीेजपी ही बसपा का मूवमेंट आगे बढ़ा रही है तो ये लोग दूर दूर क्यों है. यह बसपा के लोग ही बता सकते कि कैसे बीजेपी उनके मूवमेंट को आगे बढ़ा रही मेरी समझ से परे है. बसपा का जो कांसेप्ट बना और जिस दल की मानसिक सोच और विचारधारा के खिलाफ बना अगर वही उसे आगे बढ़ा रहा है तो मुझे लगता है कि बसपा की पूरी लीडरशिप को सोचना पड़ेगा कि वह राजनीति क्यों कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Vice-President Election 2022: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए Mayawati ने किया बड़ा एलान, इस उम्मीदवार को वोट करेंगे BSP के सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget