एक्सप्लोरर

UP News: होली से पहले सीएम योगी ने दिया बड़ा तोहफा, 18 लाख राज्य कर्मचारियों को होगा फायदा

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 18 लाख राज्य कर्मचारियों को फायदा होगा. इसमें 12 लाख राज्य कर्मचारी और करीब 6 लाख शिक्षक शामिल हैं.

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार ने होली से पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. मंगलवार को सीएम योगी ने राज्य कर्मचारियों में मंहगाई भत्ते में चार फीसद बढ़ोतरी के फैसले पर मुहर लगा दी. इस बढ़ोतरी के साथ ही अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 फीसदी हो जाएगा.

होली से पहले ये कर्मचारियों के बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश भी जारी कर दिया है. खबर के मुताबिक बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मार्च महीने के वेतन के साथ ही से ही दे दिया जाएगा.  इसका लाभ राज्य कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों को एक जनवरी, 2024 से मिलेगा.

18 लाख कर्मचारियों को  होगा फायदा

राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से राज्य सरकार के खजाने पर करीब 350 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. प्रदेश सरकार के इस फैसले का लाभ करीब 18 लाख कर्मचारियों को मिलेगा. इसमें 12 लाख राज्य कर्मचारी और करीब 6 लाख शिक्षक शामिल हैं.

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के फैसले से पेंशन धारकों को भी लाभ मिलेगा. प्रदेश सरकार के फैसले के बाद 12 लाख पेंशनरों की महंगाई राहत भी चार प्रतिशत बढ़ी हुई मिलेगी. हालांकि पेंशनरों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते देने का आदेश अभी जारी नहीं हुआ है. इसे भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. इससे लोगों को बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी.

यूपी सरकार के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इस आदेश को मंगलवार को ही जारी कर दिया. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फायदा राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व पूर्ण कालिक कर्मचारियों को मिलेगा. 

फैसले के मुताबिक महंगाई भत्ते का नगद भुगतान कर्मचारियों को मार्च महीने के वेतन के साथ ही मिलना शुरू हो जाएगा. एक जनवरी से 29 फरवरी तक की देय राशि कर्मचारियों के पीएफ खाते में जमा की जाएगी, जो इसके सदस्य नहीं है उनके पीपीएफ खाते या एनएससी के रुप में दी जाएगी

योगी सरकार ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, ओपी राजभर को क्या मिला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget