एक्सप्लोरर

संक्रमण रोकने के लिये इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर ठीक से काम करें नहीं तो डीएम होंगे जिम्मेदार- CM योगी

यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम योगी सख्त हैं. शुक्रवार को उन्होंने टीम 11 की बैठक में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिये तमाम दिशा-निर्देश जारी किये. इसके अलावा उन्होंने प्रभावित जिलों में ज्यादा सतर्कता बरतने के निर्देश दिये.

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिये लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं. शुक्रवार को टीम-11 की बैठक में उन्होंने बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिये अधिकारियों के निर्देश दिये. उन्होंने कोविड-19 महामारी के संबंध में राज्य मुख्यालय तथा जनपदों में संचालित इंटीग्रेटेड कमाण्ड एंड कंट्रोल सिस्टम को पूरी सक्रियता से काम करने के सख्त हिदायत दी. इसके अलावा सीएम ने कहा कि यदि किसी जनपद में इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर सुचारु रूप से कार्य नहीं करेगा तो संबंधित जिलाधिकारी की जवाबदेही तय होगी.

मुख्यमंत्री ने बैठक को दौरान कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के साथ-साथ प्रत्येक स्तर पर प्रभावी कार्यवाही किया जाना आवश्यक है. सभी जिलाधिकारी व्यवस्थाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए इस दिशा में अपने जनपद में की जा रही कार्यवाही की प्रतिदिन सुबह व शाम नियमित तौर पर समीक्षा करें.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. डीजी, फायर सर्विस को अग्नि सुरक्षा के संबंध में समस्त चिकित्सालयों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिये.

संक्रमण प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देष

कोरोना संक्रमण से प्रभावित जिले लखनऊ,कानपुर, वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर तथा बरेली में विशेष सतर्कता बरतते हुये इन जिलों की चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर करें.साथ ही उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे के कार्य को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिये.

टीम-11 को निर्देश देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर द्वारा प्रतिदिन प्राप्त की जाए.

जिला सेवायोजन कार्यालय तथा जिला उद्योग केन्द्र को सक्रिय करने के भी निर्देश दिये. दूसरी प्रदेश में कई जिलों के गांव बाढ़ग्रस्त हैं. सीएम ने बाढ़ व जलमग्न क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराई जाने के भी निर्देश दिये.

ये भी पढ़ें.

कोरोना काल में यूपी में होगा पहला विधानसभा सत्र, सोशल डिस्टेंसिंग के होंगे विशेष इंतजाम

भूमि पूजन के बाद मेरठ में राम नाम के डाक टिकट खरीदने को लेकर लोगों में उत्साह, जानें- क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: 50% तक महंगी हो सकती है बिजली, UPCL ने आयोग से 5900 करोड़ की मांग की
उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: 50% तक महंगी हो सकती है बिजली, UPCL ने आयोग से 5900 करोड़ की मांग की
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: ये 10 सवाल जिनके जवाब का अब भी इंतजार, कब सुलझेगी गुत्थी?
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: ये 10 सवाल जिनके जवाब का अब भी इंतजार, कब सुलझेगी गुत्थी?
बाराबंकी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस पर पथराव, SHO घायल, हाईवे दो घंटे जाम
बाराबंकी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस पर पथराव, SHO घायल, हाईवे दो घंटे जाम
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले- कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाऊंगा, टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी
राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय बोले- कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाऊंगा, टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी

वीडियोज

Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?
India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान के खूनी खेल के बाद अब गिरफ्तारियां, अवामी एक्शन कमेटी के नेता गिरफ्तार, 60 हजार लोग अब भी डटे
PoK में पाकिस्तान के खूनी खेल के बाद अब गिरफ्तारियां, अवामी एक्शन कमेटी के नेता गिरफ्तार, 60 हजार लोग अब भी डटे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
Embed widget